IPL 2024 KKR vs RCB: केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबला रविवार को, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट व ड्रीम11

IPL 2024 KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 21 अप्रैल (रविवार) को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भिड़ेंगे। यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। केकेआर छह में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 08:54 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Apr 2024 08:54 PM (IST)

IPL 2024 KKR vs RCB: केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबला रविवार को, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट व ड्रीम11
IPL 2024 KKR vs RCB

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 21 अप्रैल (रविवार) को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भिड़ेंगे। यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। केकेआर छह में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं, आरसीबी ने अपने सात मैचों में से एक मुकाबला जीता है। दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल के 33 मैच खेले गए हैं। कोलकाता ने 19 और बेंगलुरु ने 14 जीते हैं। इस सीजन में दोनों टीमों का आमना-सामना इससे पहले 29 मार्च को हुआ था। जिसमें केकेआर ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। केकेआर का आरसीबी के खिलाफ उच्चतम स्कोर 222 है। जबकि बेंगलुरु का कोलकाता के खिलाफ हाईस्कोर 213 है।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिच रिपोर्ट (IPL 2024 KKR vs RCB Pitch Report)

इस बार आईपीएल में ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के पक्ष में है। बैट्समैन को यहां काफी ज्यादा मदद मिल रही है। नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में इस ग्राउंड पर केकेआर ने 224 रन ठोक दिए थे। राजस्थान ने यह लक्ष्य जोश बटलर के शतक के बूते हासिल कर लिया था।

आईपीएल के अब तक ईडन गार्डन्स में 89 मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 36 मैच जीते हैं, जबकि 53 मुकाबले दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 KKR vs RCB Possible Taking part in 11)

कोलकाता नाइट राइडर्स

फिल सॉल्ट, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, आकाश दीप।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ड्रीम11 (IPL 2024 KKR vs RCB Dream11 Predication)

विकेटकीपर- दिनेश कार्तिक, फिल सॉल्ट

बल्लेबाज- अंगकृष रघुवंशी, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर

ऑलराउंडर- सुनील नरेन (उपकप्तान), कैमरून ग्रीन, आंद्रे रसेल

गेंदबाज- लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, मिचेल स्टार्क