शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद ओएनजीसी 1.15 फीसदी ऊपर 277.30 रूपए पर था। अपोलो हॉस्पिटल, सिप्ला, आईटीसी और सन फार्मा हरे निशान पर कारोबार करते देखे गए।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 10:50 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 19 Apr 2024 10:57 AM (IST)
HighLights
- युद्ध के हालात के चलते बीएसई और निफ्टी दोनों के सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई है।
- BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी शेयर भी गिरावट के साथ ट्रेंड करते दिखे हैं।
- BSE का सेंसेक्स 597.21 अंकों की गिरावट के साथ 71,892.78 पर जाकर खुला है।
बिजनेस डेस्क, इंदौर। इजरायल ने ईरान के शहरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी एपी ने बताया है इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर प्लांट वाले शहरों पर मिसाइल अटैक किया है। इसका असर भारत में शेयर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। आज शेयर बाजार में कारोबार गिरावट के साथ शुरू हुआ है।
युद्ध के हालात से सहमा बाजार
युद्ध के हालात के चलते बीएसई और निफ्टी दोनों के सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी शेयर भी गिरावट के साथ ट्रेंड करते दिखे हैं। BSE का सेंसेक्स 597.21 अंकों की गिरावट के साथ 71,892.78 पर जाकर खुला है। वहीं NSE का निफ्टी 171.95 अंकों की कमजोरी के साथ 21,823 के लेवल पर खुला है।
.jpg)
इन कंपनियों के शेयरों में ग्रोथ
हालांकि शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद ओएनजीसी 1.15 फीसदी ऊपर 277.30 रूपए पर था। अपोलो हॉस्पिटल, सिप्ला, आईटीसी और सन फार्मा हरे निशान पर कारोबार करते देखे गए।
इधर अन्य एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी गई है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों के बाद अमेरिकी शेयर बाजार का मिला-जुला रहा। जापान का निक्केई 225 1.88 फीसदी गिर गया, जबकि टॉपिक्स 1.3 फीसदी पर लुढ़क गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी में 1.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। कोस्डैक में भी 1.34 फीसदी की गिरावट देखी गई।
BSE के टॉप गेनर्स और लूजर्स
आज BSE की टॉप 30 कंपनियों में से सिर्फ एक कंपनी ITC के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते देखे गए। खबर लिखे जाने तक सभी टॉप कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। BSE के लूजर्स की सूची में इनफ़ोसिस, एलएंडटी, एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्प और SBI जैसी कंपनियों के शेयर शामिल हैं।

.jpg)

.jpg)

