Dewas Information: देवास में महिला की मौत के मामले में आक्रोशित स्वजन ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Dewas Information: देवास में महिला की मौत के मामले में आक्रोशित स्वजन ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

देवास पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि महिला की मौत कैसे हुई।

By Prashant Pandey

Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 03:10 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Apr 2024 05:22 PM (IST)

देवास में सड़क पर शव रखकर चक्का जाम करते परिजन।

HighLights

  1. ससुराल पक्ष पर लगाये हत्या के आरोप, कार्रवाई की मांग।
  2. देवास के औद्योगिक क्षेत्र थाने में मर्ग कायम किया गया था।
  3. परिजन बोले- जब हम पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था।

Dewas Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। औद्योगिक क्षेत्र थाना के नागदा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव मिलने के मामले में स्वजन आक्रोशित हैं। मायके पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को महिला का शव सयाजी द्वार के सामने सड़क पर रखकर रास्ताजाम करने का प्रयास किया। ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या के आरोप भी लगाए और कार्रवाई की मांग की। इधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि महिला की मौत कैसे हुई।

रास्ता जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर सीएसपी दीशेष अग्रवाल सहित पुलिस बल भी पहुंचा और स्वजनों को समझाइश दी। सीएसपी ने बताया कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के नागदा की रहने वाली महिला 26 वर्षीय अनुराधा पत्नी राहुल की संदिग्ध स्थिति में गुरुवार को मौत हो गई थी।

naidunia_image

औद्योगिक क्षेत्र थाने में मर्ग कायम किया गया था। महिला के भाई का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने गला दबाकर मारा है। बहनोई शराबी है। अक्सर परेशान करता था। जब हम पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस के मुताबिक शार्ट पीएम रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद स्वजनों के बयान लेंगे। बयानों के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।