LIVE Lok Sabha Chunav 2024 1st Section Voting 102 Lok Sabha Seats Chunav Congress BJP Information In Hindi

LIVE BLOG

Up to date: Fri, 19 Apr 2024 07:54 AM (IST)

Revealed: Thu, 18 Apr 2024 07:21 PM (IST)

LIVE: जबरदस्त उत्साह के बीच 102 सीटों पर पहले चरण का मतदान जारी, सुबह से लंबी कतारें, देखिए फोटो-वीडियो
Lok Sabha Chunav 2024 LIVE: बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी मतदान हो रहा है।

Lok Sabha Election LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान शुक्रवार को रहा है। सुबह 7 बजे से जारी मतदान में 16 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। जिन प्रमुख राज्यों में मतदान हो रहा है, उनमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल भी शामिल हैं।

पहले चरण के मतदान में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर मतदान हो जाएगा। यहां बीजेपी के स्टार नेता व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई, डीएमके की कनिमोझी, डीएमके के दयानिधि मारन का भविष्य तय होगा। हिंदी पट्टी में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ, जितिन प्रसाद, किरिन रिजिजू जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

Lok Sabha Chunav 2024 Section 1st Voting LIVE Information Updates

19 April 2024

7 : 54 : 11 AM

MP 1st Section Voting Stay: मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग जारी

 मध्य प्रदेश की छह सीटों पर भी आज वोटिंग हो रही है। एमपी से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

naidunia_image

7 : 50 : 42 AM

LIVE Lok Sabha Election Section 1st Voting: बीकानेर लोकसभा सीट पर वोटिंग

केंद्रीय मंत्री और राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, आज लोकतंत्र का त्योहार है। बीकानेर लोकसभा समेत देश की कुल 102 और राजस्थान की 12 सीटों पर आज वोट डाले जाएंगे। सभी सीट पर आज ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव रखी जाएगी।

7 : 46 : 09 AM

Uttarakhand Lok Sabha Chunav: कहीं-कहीं ईवीएम खराब होने की सूचना

  • उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है।
  • कुछ जगह ईवीएम खराब शुरू होने की सूचना मिल रही है।
  • पांच सीटों पर 55 उम्मीदवार मैदान में हैं।
  • देहरादून के बंजारावाला, कारगी और मसूरी स्थित बूथ में ईवीएम खराब होने की शिकायत मिली है।
  • मानव भारती स्कूल में वीवीपैट में मॉक पोल में खराबी आने से यहां मतदान शुरू होने में कुछ विलंब हुआ है।

7 : 43 : 04 AM

Tamil Nādu Lok Sabha Election 2024: अभिनेता अजित कुमार ने किया मतदान

तमिलनाडु में अभिनेता अजित कुमार ने तिरुवन्मियूर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। 

7 : 34 : 50 AM

Bastar Lok Sabha Seat: कांग्रेस के प्रत्याशी ने किया मतदान

 बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा जिले के अपने गृह ग्राम में मतदान किया।

naidunia_image

7 : 30 : 37 AM

LIVE Lok Sabha Election Section 1st Voting: पीएम मोदीे का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न भाषाओं में अपने संदेश मतदाताओं तक पहुंचाया और लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील की। पीएम मोदी ने लिखा- लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है।

7 : 26 : 09 AM

Tamil Nadu: पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन ने किया मतदान

तमिलनाडु में बीजेपी की दक्षिण चेन्नई से उम्मीदवार तमिलिसाई साउंडराजन ने चेन्नई के सालिग्रामम में मतदान किया।

7 : 23 : 27 AM

Pilibhit Lok Sabha Election 2024: जितिन प्रसाद का दावा- खिलेगा कमल

 आज पीलीभीत में मतदान का दिन है। प्रधानमंत्री 400 सीटें पार करके तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। मुझे पीलीभीत की जनता का पूरा आशीर्वाद मिलेगा। कमल खिलेगा। – जितिन प्रसाद (यूपी के मंत्री और पीलीभीत से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार) 

7 : 19 : 57 AM

TN Polling: चिदंबरम ने शिवगंगा में किया मतदान

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा सीट पर अपना वोट डाला।

7 : 18 : 37 AM

Nagpur Lok Sabha Chunav 2024: संघ प्रमुख ने सबसे पहले किया मतदान

आरएसएस प्रमुख मोहन ने नागपुर में सबसे पहले मतदान किया। साथ ही संदेश दिया, ‘मतदान हमारा कर्तव्य है, हमारा अधिकार है। 100% मतदान होना चाहिए। मैंने अपना वोट डाल दिया है।’

7 : 17 : 09 AM

#LokSabhaElections2024:

तमिलनाडु के पूर्व सीएम और एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने सलेम में मतदान किया।

naidunia_image

7 : 06 : 19 AM

1st Section Voting: तमिलनाडु और उत्तराखंड की सभी सीटों पर वोटिंग

    • पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39 सीटों और उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर मतदान हो रहा है।
    • उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल ऐसे राज्य हैं जहां सभी सात चरणों में मतदान होगा। 
    • वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई, जो शाम 6 बजे खत्म होगी।
    • चुनाव आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है।
    • कुल 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

7 : 02 : 59 AM

LIVE Lok Sabha Election Section 1st Voting: एमपी-सीजी में भी वोटिंग शुरू

 लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मध्य प्रदेश की छह और छत्तीसगढ़ की एक सीट पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। 

7 : 02 : 09 AM

LIVE Lok Sabha Election Section 1st Voting: पहले चरण का मतदान शुरू

 7 बजे से पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। 

8 : 23 : 57 PM

पश्चिम बंगाल के ग्रामीण ने कहा- सुरक्षा व्यवस्था से वोट डालने में मिलेगी मदद

पश्चिम बंगाल: एक ग्रामीण ने कहा कि हम सुरक्षा व्यवस्था से खुश हैं। इससे हमें वोट डालने में बहुत मदद मिलेगी। हम सुबह जल्दी आकर मतदान करेंगे, क्योंकि मौसम गर्म होगा।

7 : 47 : 42 PM

इम्फाल पूर्व में स्थापित किया गया विशेष इको-फ्रेंडली मतदान केंद्र

 कल लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए इम्फाल पूर्व में विशेष इको-फ्रेंडली मतदान केंद्र और ग्रीन मॉडल मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

7 : 41 : 35 PM

इंफाल पूर्व में विस्थापित लोगों के लिए स्थापित किया विशेष मतदान केंद्र

मणिपुर के इंफाल पूर्व में एक राहत शिविर के पास विस्थापित लोगों के लिए एक विशेष मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। इंफाल ईस्ट की डीसी खुमनथेम डायना देवी ने आज स्टेशन का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।