Amanatullah Khan Arrest: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर कसा ED का शिकंजा, 10 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने दस घंटे की पूछताछ के बार उन पर कार्रवाई की है। अमानतुल्लाह खान पर कार्रवाई दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियुक्ति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 18 Apr 2024 10:02 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 18 Apr 2024 10:02 PM (IST)

एएनआई, नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पर शिकंजा कर लिया है। ईडी ने दस घंटे की पूछताछ के बार उनको गिरफ्तार कर लिया। अमानतुल्लाह खान पर कार्रवाई दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियुक्ति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। आप नेता संजय सिंह ने पार्टी विधायक पर हुई कार्रवाई के खिलाफ भाजपा पर हमला बोला है। वह उनके परिवार से मिलने घर जा रहे हैं।
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह से ऑपरेशन लोटस में लगी हुई है। मंत्रियों और विधायकों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। ईडी अमानतुल्लाह खान के खिलाफ बेबुनियाद मामला बनाकर उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। तानाशाही जल्द ही समाप्त हो जाएगी।
विधायक की गिरफ्तारी से हुआ न्याय- भाजपा
अमानतुल्लाह खान ने केवल आर्थिक भ्रष्टाचार ही नहीं किया बल्कि धार्मिक वक्फ की सम्पति एवं फंड में गोलमाल कर साधारण मुस्लिम जनों को भी धोखा दिया है।
एक लम्बी जांच के बाद विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी से न्याय का तकाज़ा पूरा हुआ है।
अमानतुल्लाह खान ने वक्फ बोर्ड में नौकरी…
— Virendraa Sachdeva (मोदी का परिवार ) (@Virend_Sachdeva) April 18, 2024
दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवी ने कहा कि अमानतुल्लाह खान ने केवल आर्थिक भ्रष्टाचार ही नहीं किया, बल्कि धार्मिक वक्फ की सम्पति और फंड में गोलमाल कर साधारण मुस्लिम जनों को भी धोखा दिया है। एक लम्बी जांच के बाद विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी से न्याय का तकाजा पूरा हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि अमानतुल्लाह खान ने वक्फ बोर्ड में नौकरी देने के लिए पैसे लेने से लेकर साधारण मुस्लिम जनों की अमानत वक्फ बोर्ड की किरायेदारी या कबजेदारी बदलने के नाम पर भी करोड़ों का गबन किया है, जिसके लिए देश का कानून और मुस्लिम समाज दोनों कभी उन्हें माफ नहीं करेंगे।

