गर्मी में पक्षियों के लिए की जा रही दाना-पानी की व्यवस्था

नगर में पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था की जा रही है। इसमें समृद्धि समाज सेवी संस्थान शाखा के स्वयंसेवक प्रतिदिन दो -चार घंटे समय निकालकर जिले के विभिन्न जगहों पर पशु पक्षियों के लिए दाना, पानी की व्यवस्था कर रहे हैं l

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 12:28 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Apr 2024 12:28 AM (IST)

गर्मी में पक्षियों के लिए की जा रही दाना-पानी की व्यवस्था

HighLights

  1. गर्मी में पशु पक्षियों को बचाने के लिए की जा रही पहल
  2. स्वयंसेवी संस्थाएं पक्षियों को बचाने कर रही पहल
  3. जगह जगह पानी के सकोरो रखकर दाना पानी की व्यवस्था की जा रही

नईदुनिया न्यूज, मुंगेली : नगर में पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था की जा रही है। इसमें समृद्धि समाज सेवी संस्थान शाखा के स्वयंसेवक प्रतिदिन दो -चार घंटे समय निकालकर जिले के विभिन्न जगहों पर पशु पक्षियों के लिए दाना, पानी की व्यवस्था कर रहे हैं l

इस संबंध में संस्थापक ने बताया की गर्मी शुरू होते ही पशु पक्षियों में और खासकर पक्षियों के लिए अब दाना-पानी की समस्याएं शुरू हो गई हैं। समय पर दाना पानी नहीं मिलने से प्रतिवर्ष कई पक्षियों की असमय मौत हो जाती है। जल ही जीवन है, जीव मात्र के लिए जल अति आवश्यक है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है पक्षी भी पानी के लिए इधर-उधर भटकने लगते हैं। इस पुनीत कार्य मे संस्थान प्रमुख अश्वनी कुमार साहू, स्वयंसेवक रविशंकर साहू, संजय साहू, राजकुमार ठाकुर, सूर्या यादव एवं अन्य स्वयंसेवक सहयोग कर रहे हैं।

मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण कार्य : डा़ पांडेय

नईदुनिया न्यूज, लोरमी : शासकीय पूर्व माध्यमिक, प्राथमिक विद्यालय नहरपारा सारधा के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता रैली सारधा में निकाली गई। इस अवसर पर शिक्षक डा़ आदित्य पांडेय ने मतदान को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण कार्य बताया।

सरपंच दिलेशरीन ध्रुव ने शत-प्रतिशत मतदान करने की बात कही। प्रधानपाठक प्रदुम्न राम पटेल ने मतदान मे सभी को भाग लेने का आह्वान किया। शिक्षक डा़ सत्यनारायण तिवारी ने रैली का मार्गदर्शन करते हुए अठारह वर्ष से लेकर वरिष्ठ नागरिक, दिव्याग सभी से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक बुधराम, चन्द्रसेन, दयाराम राठौर,नीरज तिवारी ,सरला, शिक्षक संतोष कुमार गहरे,नरसिंह राठौर, सावित्री साहू, सरिता साहू अनुसुइया राजपूत, नेहा गुप्ता, कमलेश साहू, कमल, जसवंत सिंह सरोज राजपूत, विमला बाई सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक स्वसहायता समूह के सदस्य, सफाई कर्मी व छात्र-छात्राओ ने रैली मे शामिल होकर मतदाता जागरूकता का कार्य पूर्ण किया।