Baramati Lok Sabha Seat: महाराष्ट्र की बारामती सीट पर ननद-भाभी के बीच मुकाबला, दोनों का नामांकन आज
नामांकन दाखिल करने से पहले सुनेत्रा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 18 Apr 2024 10:40 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 18 Apr 2024 10:40 AM (IST)

एजेंसी, बारामती। महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान होना है। इस बार यहां चुनावी मैदान में पवार परिवार की दो महिलाएं आमने-सामने हैं। शरद पवार ने जहां बेटी सुप्रिया सुले को फिर से टिकट दिया है तो अजित पवार ने पत्नी सुनेत्रा पर दांव खेला है।
इस तरह बारामती सीट पर इस बार ननद-भाभी की टक्कर देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि सुप्रिया और सुनेत्रा गुरुवार को नामांकन दाखिल करने जा रही हैं।
नामांकन दाखिल करने से पहले सुनेत्रा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की। देखिए वीडियो
#WATCH पुणे, महाराष्ट्र: बारामती से NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने अपने नामांकन से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/ymVGewbcQE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2024
वहीं मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले ने नामांकन से पहले दावा किया कि मेरा काम, मेरी योग्यता देखने के बाद मुझे पूरा भरोसा है कि जनता मेरे साथ जरूर खड़ी होगी। इस विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या पानी की है। इसलिए मुझे लगता है कि प्रशासन को आज इस सूखे पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
#WATCH | Maharashtra: NCP-SCP sitting MP and candidate from Baramati, Supriya Sule to file her nomination papers at this time.
She says, “After seeing my work, my advantage, I’m assured that the general public will certainly stand with me…The largest drawback on this constituency is water.… pic.twitter.com/smFit3rj5f
— ANI (@ANI) April 18, 2024

