Lok sabha chunav 2024: मुख्यमंत्री आज आएंगे भिंड, नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी के रहेंगे साथ, करेंगे रोड शो
भिंड-दतिया संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी 18 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र जमा कराएंगी। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव नामंकन रैली में शामिल होंगे और रोड शो भी करेंगे।
By Nai Dunia Information Community
Publish Date: Thu, 18 Apr 2024 10:42 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 18 Apr 2024 10:42 AM (IST)

HighLights
- 2.50 मिनट पर आएंगे सीएम भिंड
- सीएम इंदिरा गांधी चौराहा, बायपास रोड, सर्किट हाउस होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेगे
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड: भिंड-दतिया संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी 18 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र जमा कराएंगी। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव नामंकन रैली में शामिल होंगे और रोड शो भी करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए 18 अप्रैल को पुलिस लाइन से सदर बाजार को जोड़ने वाले मार्ग पर दोपहिया वाहन ले जाने पर भी रोक रहेगी। वहीं वाहनों को रोकने के लिए इस मार्ग से जुड़ने वाली गलियों में भी बैरिकेड्स लगाए जाएंगे।
व्यवस्थाएं देखने आईजी पहुंचे
सीएम के दौरे से पहले बुधवार को चंबल आईजी सहित जिले के अधिकारियों ने रोड शो मार्ग का निरीक्षण भी किया। 18 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी संध्या राय अपना नामांकन दाखिल करेंगी, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ही भी शामिल होंगे। सीएम 18 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 2.50 बजे 17वीं बटालियन में बनाए गए हेलीपेड पहुंचेगे। इसके बाद इंदिरा गांधी चौराहा, बायपास रोड, सर्किट हाउस होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेगे। जहां भाजपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल कराते समय उनके साथ रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन, जेल रोड, वीरेंद्र वाटिका, किला रोड, हनुमान बजरिया, गोल मार्केट, सदर बाजार में रोड शो करेंगे। इसके बाद शाम 4.15 बजे पन्ना के लिए रवाना हो जाएंगे।
सीएम 1 घंटा 25 मिनट रुकेंगे शहर में
सीएम महज एक घंटा 25 मिनट ही शहर में रुकेंगे। पुलिस महानिरीक्षक ने भिंड पहुंचकर देखी व्यवस्था मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन सुशांत कुमार सक्सेना बुधवार को भिंड पहुंचे। उन्होंने गुरुवार को सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए शहर के मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया। सीएम जिस मार्ग पर रोड शो करेंगे उस मार्ग का चंबल आईजी ने देखा। वहीं छोटी-छोटी कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा असित यादव भी उनके साथ रहे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर की रिहर्सल गुरुवार को सीएम के कार्यक्रम को लेकर बुधवार की शाम पुलिस प्रशासन ने रोड शो मार्ग पर रिहर्सल की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के नेतृत्व में रिहर्सल की गई। इस दौरान सीएसपी अरुण कुमार, डीएसपी हेडक्वाटर दीपक तोमर, आरआई अरविंद सिकरवार, यातायात प्रभारी राघवेंद्र भार्गव सहित अन्य मौजूद रहे।

