JJP ने जारी की लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सिंगर फाजिलपुरिया गुरुग्राम, नैना सिंह चौटाला को हिसार से दिया टिकट
अजय सिंह चौटाला की पार्टी जेजेपी ने सिंगर-रैपर राहुल यादव (फाजिलपुरिया) को गुरुग्राम से उम्मीदवार बनाया है। फाजिलपुरिया रैपिंग स्टाइल में हरियाणवी गाना गाने के लिए फेमस है।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 07:52 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 08:07 PM (IST)

एएनआई, नई दिल्ली। Jannayak Janta Occasion Candidate Record: हरियाणा की जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इसमें कुछ पांट सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया। अजय सिंह चौटाला की पार्टी जेजेपी ने सिंगर-रैपर राहुल यादव (फाजिलपुरिया) को गुरुग्राम से उम्मीदवार बनाया है। फाजिलपुरिया रैपिंग स्टाइल में हरियाणवी गाना गाने के लिए फेमस है। फिल्म ‘कपूर एंड संस’ का लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल, ‘शादी में जरूर आना’ का पल्लो लटके उनका ही गाना है। इन सॉन्ग ने राहुल को बॉलीवुड में खास पहचान दिलाई है।
जेजेपी ने इन उम्मीदवारों को दिया टिकट
इसके अलावा सिरसा से रमेश खटक, हिसार से नैना सिंह चौटाला, भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से राव बहादुर सिंह और फरीदाबाद से नलिन हुड्डा को टिकट दिया गया है।
हिसार सीट पर चौटाला परिवार के बीच भिड़ंत
अब हिसार लोकसभा चुनाव में सबसे हॉट सीट हो गई है। यहां चौटाला परिवार के तीन सदस्य अलग-अलग दलों से एक-दूसरे खिलाफ चुनावी मैदान में है। भाजपा से रणजीत चौटाला और इनेलो से सुनैना चौटाला का नाम लगभत तय है। वहीं, जेजेपी ने नैना को यहां से उतार दिया है। ऐसे में यहां परिवार के बीच सियासी जंग दिखाई देगी।
एक चरण में वोटिंग होगी
राज्य की दस सीटों के लिए एक चरण में 25 मई को मतदान होगा। जिसमें अंबाला, कुरक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और फरीदाबाद की सीटें हैं। इस बार सात फेजों में लोकसभा चुनाव होंगे। परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

