Pulkit Samrat Kriti Kharbanda Marriage ceremony Video | Bollywood Information | फेरों के वक्त रो पड़े थे पुलकित सम्राट: एक्टर ने सुनाई कविता तो इमोशनल हुईं कृति खरबंदा, कपल ने शेयर किया वेडिंग वीडियो
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अपना वेडिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कपल कई मौकों पर डांस करते हुए तो कई मौकों पर इमोशनल होते नजर आ रहे हैं।
कपल ने बीते 15 मार्च को दिल्ली में शादी की थी। शादी की पहली मंथ एनिवर्सरी पर उन्होंने अपना वेडिंग वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में कई जगह कपल डांस करते और इमोशनल होते नजर आए।

मेहंदी सेरेमनी के दौरान पुलकित को प्यार से देखतीं कृति।

कपल ने फंक्शन में जमकर डांस भी किया।
पुलकित ने कृति के लिए कविता लिखी
इस वेडिंग वीडियो की शुरुआत में पुलकित, कृति को बताते हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस के लिए इंग्लिश में एक कविता लिखी है। आधे वीडियो में कपल की शादी के मोमेंट्स के साथ यह कविता बैकग्राउंड में चलती है।
इसके बाद बाकी के वीडियो के बैकग्राउंड में सिंगर, कंपोजर और लिरिसिस्ट अखिल सचदेवा का गाना ‘तुर चलियां’ चलता है।

वेडिंग फंक्शन के दौरान जब पुलकित ने कविता सुनाई ताे कृति इमोशनल हो गईं।
पुलकित रोए तो कृति ने लगाया गले
वीडियो में कपल ने अपनी वेडिंग में हुई संगीत, मेहंदी और मिस्टर एंड मिसेज सेरेमनी की झलक भी दिखाई है। वीडियो में कपल जमकर डांस करते नजर आए।
इसके साथ ही फेरों के वक्त पुलकित सम्राट रोते भी नजर आए। इस दौरान कृति ने उन्हें गले लगा लिया।

फेरों के दौरान पुलकित रो पड़े। उन्हें कृति ने गले लगाकर संभाला।
15 मार्च को प्राइवेट फंक्शन में की थी शादी
कृति और पुलकित 15 मार्च को दिल्ली में शादी के बंधन में बंधे थे। इस शादी में दोनों के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। कपल ने इंडस्ट्री से किसी को इनवाइट नहीं किया था।
कपल ने बीते कुछ दिनों में हल्दी सेरेमनी के अलावा संगीत सेरेमनी, मेहंदी सेरेमनी और मिस्टर एंड मिसेज सेरेमनी के भी कई फोटोज शेयर किए।
बता दें, कृति-पुलकित ने शादी से पहले 4 से 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया है। पुलकित की यह दूसरी शादी है।
इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
कृति-पुलकित की अनोखी हल्दी सेरेमनी:फोटोज शेयर कर बोलीं एक्ट्रेस- ‘हल्दी के बजाय मुल्तानी मिट्टी का यूज किया’

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने बीते 15 मार्च को शादी की है। अब कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हल्दी सेरेमनी के फाेटोज शेयर किए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

