तेजस्वी यादव नहीं चाहते लालू प्रसाद करें चुनाव प्रचार, नीतीश के करीबी ने कहा- राजद अध्यक्ष को किया नजरबंद

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के चुनावी सभा ना करने पर जदयू ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। पार्टी के प्रवक्ता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद यादव को घर में बंद कर दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 08:54 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 08:54 PM (IST)

तेजस्वी यादव नहीं चाहते लालू प्रसाद करें चुनाव प्रचार,  नीतीश के करीबी ने कहा- राजद अध्यक्ष को किया नजरबंद
जदयू ने तेजस्वी यादव पर लगाए गंभीर आरोप।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के चुनावी सभा ना करने पर जदयू ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। पार्टी के प्रवक्ता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद यादव को घर में बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनाव प्रचार से दूर रखना चाहते हैं। लालू प्रसाद की तबियत भी ठीक है, क्यों कि उन्होंने ही राजद के उम्मीदवारों की टिकट फाइनल की थी। वह आज देर रात तक अपने आवास पार्टी की मीटिंग में शामिल रहे हैं, जिसमें उन्होंने आगे की रणनीति बनाई है।

टिकट बांटने में गड़बड़ी का लगाया आरोप

नीरज ने शनिवार को विकासशील इंसान पार्टी पर टिकट में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वीआईपी टिकट बांटने पर उम्मीदवार से कुछ ना कुछ लेती है। उसको जो भी मिलता है, वीआईपी प्रमुख वह जाकर तेजस्वी यादव को दे देते हैं।

उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वीआईपी पर टिकट के बदले जमीन लेने का आरोप लगा था। उन्होंने एक उम्मीदवार की जमीन रजिस्ट्री करवाई थी। वीआईपी के उस उम्मीदवार की जमीन पर राजद का जिला कार्यालय बना था।

राजद के राज में फिरौती के लिए होते थे अपहरण

नीरज कुमार ने कहा कि राजद के सत्ता में आने से पूरा बिहार डरता है। इसके पीछे का कारण उनका सरकार चलाने का तरीका रहा है। उनकी सरकार में बिहार में अपहरण एक उद्योग की तरह था। राज्य में 5243 लोगों का अपहरण कर लिया गया था, जिनसे फिरौती मांगी गई थी। अपराधी उनकी सरकार में खूब पनपे थे। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपराधियों पर लगाम लगी थी। अब बिहार में जनता घर से रात में निकलने से नहीं डरती है।