Raigarh Crime Information: कई जिलों में चोरी की वारदात में संलिप्त आठ आरोपित मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से गिरफ्तार
एक अन्य साथी सूर्या उर्फ सुअर को पुलिस ने कोतरारोड के किरोड़ीमल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है ।
By Yogeshwar Sharma
Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 12:53 AM (IST)
Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 12:53 AM (IST)

HighLights
- रायगढ़, दुर्ग, बलौदा बाजार, जांजगीर चांपा जिले में की चोरियां
- अंतर्राज्यीय गिरोह ने पांच मामलों की दी जानकारी
- सदस्यों के बैग में औजार के साथ पत्थर लेकर घूमने के कारण पुलिस ने नाम दिया पत्थर गैंग
नईदुनिया, प्रतिनिधि रायगढ़:
रायगढ और राज्य के कई जिलों में सुने मकानों की रैकी कर चोरी करने अंतर्राज्यीय गिरोह के 06 आरोपितो और उनसे चोरी की जेवरात खरीददार 02 को पुलिस ने अलिराजपुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है जो कृष्णा विहार कोलानी (थाना कोतरारोड़), ग्राम बेलारी, मुरालीपाली में जगह (थाना भूपदेवपुर), सांगीतराई (थाना जूटमिल) में चोरी के अलावा राज्य के अन्य कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके है। जिनके कब्जे से डेढ किलो चांदी,06 मोबाइल और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किया गया है। जबकि बैग में पत्थर रखकर चलने से उन्हें पुलिस द्वारा पत्थर गैंग बताया गया है।
पत्रकार वार्ता में एसपी ने बताया कि फरवरी 2024 को थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ के कृष्णाविहार कालोनी स्थित अंकित अग्रवाल के सुने मकान में 06-07 फरवरी की रात अज्ञात आरोपियों द्वारा दरवाजा का लाक तोड़कर अंदल अलमारी को तोड़े और सोने-चांदी के जेवरात करीब 1,35,000 रूपये का चोरी कर ले गये थे। पुलिस द्वारा इन्हें पकड़ने के लिए मुखबिर का जाल बिछाया गया था। चोरो की खोजबीन की जा रही थी।
इस बीच डीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय द्वारा आलम सिंह बामनिया को 07 अप्रैल को जूटमिल इलाके में रैकी करते समय संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ में उसने कोतरारोड़ व जिले के अन्य क्षेत्रों में अपने गिरोह के सदस्यों के साथ चोरी करना बताया।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीम को अलिराजपुर, धार, झाबुआ (मध्यप्रदेश) के लिये रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा अलिराजपुर के विभिन्न इलाकों में आरोपियों की सघन पतासाजी कर गिरोह की 02 महिला- पेमली बाई, गम बाई और 02 पुरूष- चाम सिंह बामनिया, जालम मोहनिया को हिरासत में लिया गया जिनसे पूछताछ कर इनसे चोरी की सामाग्री खरीदी करने वाले अलिराजपुर के 02 व्यक्ति-रोहित सोनी, दिलीप सोनी को गिरफ्तार कर कुल 06 आरोपियों का स्थानीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेकर रायगढ़ लाया गया। गिरफ्तार आरोपितो से पूछताछ पर इनके एक अन्य साथी सूर्या उर्फ सुअर को पुलिस ने कोतरारोड के किरोड़ीमल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है ।
इस गैंग के सदस्यों ने 15 दिसंबर को ग्राम बेलारी (भूपदेवपुर) में तथा ग्राम मुरालीपाली में 17-18 फरवरी की रात दो घरों में चोरी किये हैं तथा 19 फरवरी को जूटमिल के सांगीतराई के मकान में चोरी किये थे । अब तक गिरफ्तार 08 आरोपियों के निशानदेही पर थाना कोतरारोड़ भूपदेवपुर, जूटमिल में हुए चोरी का राजफाश पुलिस ने किया है।कुल 1.445 किलोग्राम चांदी के आभूषण, खर्च के बाद बचे नकदी रकम कुल 19,670 रूपये, 02 मोबाइल, औजार- 02 स्क्रू पाना, 02 प्लास, 04 पेचकस, 01 हेक्सा ब्लेड, राड, कटर, टार्च, कपडे का मास्क जप्त किया गया है ।
चार गैंग में 16 सदस्यों का गिरोह, छह पकड़े गए
पुलिस में पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि गिरोह का मास्टर मांइड आलम सिंह बामनिया और सूर्या उर्फ सुअर मोहनिया हैं, दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं। जबकि उक्त चोर गिरोह में शामिल सदस्य घूम-घूम कर पहले घरों की रैकी और फिर घटना को अंजाम देते हैं । इस गैंग में शामिल 16 व्यक्तियों ने चोरी के लिये अलग-अलग 04 गैंग बनाकर रखे हुये थे। फिलहाल पुलिस ने छह आरोपित को पकड़ी हैं।
रेंज आईजी शुक्ला ने गठित की संयुक्त पुलिस टीम
पुलिस के मुताबिक वारदात में जब पूछताछ व कड़ी से कड़ी मिलाया जा रहा था तब, कई जिले में चौकाने वाले चोरी की वारदात होना सामने आया। जिसमें रायगढ़ जांजगीर, बलौदाबाजार, दुर्ग शामिल है।यहीं वजह रहा कि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डा संजीव शुक्ला के दिशा-निर्देशन पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और माल मशरूका बरामदगी के लिये के जिला रायगढ़, बलौदा बाजार, दुर्ग की संयुक्त विशेष टीम गठित किया गया था।
गैंग के गिरोह पत्थर लेकर घूमते थे
पुलिस के पर्दाफाश पत्रकार वार्ता में कई तरह के चौकाने वाले तथ्य सामने आया। आरोपित अपने थैले में पाना, पेचकस, पत्थर रखे होंते हैं । दिन के समय घूम-घूम कर सुने घरों की रैकी और रात में सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम देते थे । ततपश्चात चोरी के बाद स्थानीय ज्वेलर्स दिलीप सोनी और उसके बेटे रोहित सोनी के पास चोरी का माल बेचते थे । ज्वेलर्स उन जेवरातों को पिघला कर उनसे नये आभूषण क्रय कर दुकान पर बेचता था। हालांकि वारदात का पर्दाफाश होने पर जब्त समान के बारे में पुलिस में कई समान को जब्त बताया है। किंतु उक्त पत्थर गैंग से पुलिस पत्थर जब्त नही कर पाई हैं।
वारदात में शामिल गिरफ्तार आरोपित
1. आलम सिंह बामनिया पिता ढूढीया बामनिया उम्र 48 साल निवासी ग्राम छडावद नरवाली थाना टांडा जिला धार मध्यप्रदेश (रिमांड बाद आरोपी जेल दाखिल)
2. सूर्या उर्फ सुअर मोहनिया पिता बुधु मोहनिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम पोहा थाना उदयगढ़ जिला अलिराजपुर मध्यप्रदेश
3. जालम मोहनिया पिता बुधु मोहनिया उम्र 32 साल निवासी ग्राम पोहा थाना उदयगढ़ जिला अलिराजपुर मध्यप्रदेश
4. चामसिंह बामनिया पिता ढूढीया बामनिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम छडावद नरवाली थाना टांडा जिला धार मध्यप्रदेश
5. पेमली बाई पति लाला मुएल उम्र 32 साल निवासी ग्राम पोहा थाना उदयगढ़ जिला अलिराजपुर मध्यप्रदेश
6. गम बाई पति सेकू मुएल उम्र 43 साल ग्राम पोहा थाना उदयगढ़ जिला अलिराजपुर मध्यप्रदेश
चोरी की सम्पत्ति खरीदी करने वाले
7. दिलीप सोनी पिता जमक सोनी उम्र 53 साल निवासी बोरी रोड़ पुलिस चौकी पारा थाना सिटी कोतवाली झाबुआ, मध्यप्रदेश
8. रोहित सोनी पिता दिलीप सोनी उम्र 28 साल निवासी बोरी रोड़ पुलिस चौकी पारा थाना सिटी कोतवाली झाबुआ, मध्यप्रदेश

