Lok Sabha Election 2024: वायनाड में राहुल गांधी ने BJP पर बोला हमला, कहा- संविधान नहीं बदलने देंगे
आज सुबह वायनाड में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ सांसद संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। मैं आपको बता दूं कि कांग्रेस इनको ऐसा कभी नहीं करने देगी।
By Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 07:42 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 07:42 PM (IST)

एएनआई, वायनाड। आज सुबह वायनाड में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ सांसद संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। मैं आपको बता दूं कि कांग्रेस इनको ऐसा कभी नहीं करने देगी।
राहुल गांधी ने कहा कि कभी-कभी आप कुछ भाजपा सांसदों को यह कहते हुए सुनते हैं कि वे संविधान बदल देंगे। मैं स्पष्ट कर दूं कि कांग्रेस आरएसएस को संविधान बदलने नहीं देगी। कांग्रेस पार्टी के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हर एक भारतीय इसका विरोध करे। प्रधानमंत्री हमारे देश को नहीं समझते हैं। वह कहते हैं कि एक राष्ट्र, एक नेता, एक भाषा होनी चाहिए। हमारे देश में अनेक भाषाएं हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश का संविधान ही हमारे लोगों, हमारी भाषाओं, हमारी विभिन्न परंपराओं और इतिहास की रक्षा करता है? लोग गलती से कहते हैं कि संविधान एक किताब है। संविधान एक प्रतिबद्धता है, इस देश के प्रत्येक नागरिक के प्रति यह एक प्रतिबद्धता है कि हम आपको इस देश में शांति और खुशी से रहने देंगे।
#WATCH | Kerala: Addressing a public rally in Wayanad earlier in the present day, Congress chief Rahul Gandhi says, “…Once in a while you hear some BJP MP saying that they may change the structure. Let me make it clear Congress won’t let the RSS change the structure. It’s our… pic.twitter.com/ZyQm6f3krX
— ANI (@ANI) April 15, 2024
चुनावी बॉन्ड में नाम और तारीख अहम
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चुनावी बॉन्ड में अहम चीज नाम और तारीख है। अगर आप नाम और तारीख देखेंगे, तो आपको पता चल जाएगा कि जब उन्होंने (दाताओं ने) चुनावी बॉन्ड दिया, उसके ठीक बाद कॉन्ट्रैक्ट उन्हें दिया गया या फिर सी.बी.आई ने उनके खिलाफ जांच वापस ले ली।
चुनावी बॉन्ड को बताया- जबरन वसूली योजना
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री पकड़े गए हैं, इसलिए इंटरव्यू दे रहे हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना है। पीएम मोदी इसके मास्टरमाइंड हैं। पीएम से पूछें कि एक दिन सीबीआई जांच शुरू हो। उसके तुरंत बाद उन्हें पैसा मिलता है। उसके तुरंत बाद सीबीआई जांच रद्द कर दी जाती है। कंपनी पैसे देती है और उसके तुरंत बाद उन्हें कॉन्ट्रेक्ट दिया जाता है। सच्चाई यह है कि यह जबरन वसूली है और पीएम मोदी ने इसका मास्टरमाइंड किया है।

