Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में पहले चरण की छह लोकसभा सीटों पर बुधवार शाम से थम जाएगा प्रचार

मध्य प्रदेश की सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर बुधवार शाम पांच बजे के बाद नहीं होंगी सभा और रैली।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 07:23 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 07:32 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में पहले चरण की छह लोकसभा सीटों पर बुधवार शाम से थम जाएगा प्रचार
मध्य प्रदेश में पहले चरण का लोकसभा चुनाव।

HighLights

  1. इन सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा।
  2. नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी और परसवाड़ा में मतदान चार बजे तक संपन्न कराया जाएगा।
  3. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

Lok Sabha Chunav 2024: राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। पहले चरण के चुनाव में शामिल प्रदेश की छह लोकसभा सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा के लिए बुधवार 17 अप्रैल को शाम पांच बजे से प्रचार थम जाएगा। यहां 19 अप्रैल को मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा।

बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी और परसवाड़ा में मतदान चार बजे तक संपन्न कराया जाएगा। मतदान दल 18 अप्रैल को रवाना होंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। 17 अप्रैल को शाम पांच बजे से रोड शो, सभा, रैलियां नहीं होंगी। पहले चरण में कुल 88 प्रत्याशी मैदान में हैं।

naidunia_image

तीसरे चरण के लिए दूसरे दिन 15 अभ्यर्थियों ने जमा किए नामांकन पत्र

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की छह सीटों के लिए सोमवार को 15 अभ्यर्थियों ने 19 नामांकन पत्र जमा किए। 12 अप्रैल से अब तक 22 अभ्यर्थियों द्वारा 27 नामांकन पत्र जमा किए जा चुके हैं। 19 अप्रैल तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। इनकी जांच 20 अप्रैल को होगी और 22 अप्रैल तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान सात मई को होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि सोमवार को ग्वालियर में चार, विदिशा में एक, सागर में दो, भोपाल में तीन और राजगढ़ में पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए। मुरैना, भिंड और गुना में किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया।

बैतूल के लिए केवल बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी द्वारा नामांकन भरा जाना है, लेकिन यह सोमवार को जमा नहीं हुआ। तीसरे चरण की सीटों के लिए अब तक 22 अभ्यर्थियों द्वारा 27 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं।