Uttar Pradesh Politics: केशव प्रसाद का सपा पर निशाना, बोले- मैनपुरी साइकिल की आखिरी कील, इसको उखाड़ दो

Uttar Pradesh Politics: केशव प्रसाद का सपा पर निशाना, बोले- मैनपुरी साइकिल की आखिरी कील, इसको उखाड़ दो

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी इस साइकिल की आखिरी कील है, इसको भी उखाड़ फेंक दो।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 05:16 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 05:16 PM (IST)

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का अखिलेश पर निशाना।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह का प्रचार किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित कर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैनपुरी इस साइकिल की आखिरी कील है, इसको भी उखाड़ फेंक दो। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव उत्तर प्रदेश प्रचार करने के लिए आते हैं, तो अखिलेश यादव की नींद उड़ जाती है। अखिलेश यादव के साथ उनकी विरासत न होती, तो वह कभी प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बन पाते। उन्होंने अपनी विरासत के सहारे प्रदेश में गुंडई की राजनीति की।