Seoni Information : भैरोगंज में घूम रहा था जिला बदर आरोपित, गिरफ्तार

Seoni Information : आरोपित पर मारपीट, अवैध हथियार रखने, अवैध वसूली करना जैसे लगभग 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

By ShyamSundar Soni

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 11:27 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 11:27 AM (IST)

Seoni News : भैरोगंज में घूम रहा था जिला बदर आरोपित, गिरफ्तार

HighLights

  1. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है।
  2. मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपित घूमते दिखा है।
  3. आरोपि‍तों पर नियम के उल्लंघन करने पर कार्रवाई।

Seoni Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। विभिन्न अपराधों में शामिल होने पर शहर के उपनगरीय क्षेत्र भैरोगंज निवासी पंकज पुत्र शिवकुमार गोदरे (27) पर जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। जिला बदर होने के बाद भी आरोपित भैरोगंज क्षेत्र में घूम रहा था।इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवार ने बताया है कि पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने आगामी चुनाव, आचार संहिता को दृष्टीगत रखते हुए गुंडा बदमाश व जिला बदर के आरोपि‍तों पर नियम के उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुंडा बदमाश जिला बदर का आरोपित पंकज गोदरे भैरोगंज में घूमते दिखा है।

मारपीट, अवैध हथियार रखने, अवैध वसूली करना जैसे 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज

इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपित को पकड़ने भेजा गया। टीम ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़कर पूछताछ करने पर कोई वैद्य परमीशन होना नही बताया।आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपित पर मारपीट, अवैध हथियार रखने, अवैध वसूली करना जैसे लगभग 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।