PM Jan Man Awas: शिवपुरी जनपद में बने 100 जनमन आवास, ऐसा करने वाला देश का पहला जिला

PM Jan Man Awas: शिवपुरी जनपद में बने 100 जनमन आवास, ऐसा करने वाला देश का पहला जिला

देश में सबसे पहले जन मन आवास तैयार करने के बाद 175 से अधिक आवास पूरा करने के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है। शिवपुरी जनपद ने समूचे देश में सबसे पहले 100 आवास पूर्ण करने की उपलब्धि भी हासिल की है। योजना शुरू होने के सिर्फ 29 दिन बाद ही शिवपुरी के कलोथरा गांव में भागचंद्र आदिवासी का आवास बनकर तैयार हो गया था।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 06:29 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 06:37 PM (IST)

देश में सबसे पहले शिवपुरी जनपद ने 100 आवास पूर्ण किए

HighLights

  1. देश में सबसे पहले शिवपुरी जनपद ने 100 आवास पूर्ण किए
  2. देश का पहला जनमन आवास भी सिर्फ 29 दिन में शिवपुरी में तैयार हुआ था
  3. प्रदेश के आधे जनमन आवास अकेले शिवपुरी में बने

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम जनमन योजना में शिवपुरी जिला देश में नजीर बनकर उभरा है। देश में सबसे पहले जन मन आवास तैयार करने के बाद अब शिवपुरी जनपद ने देश में सबसे पहले 100 आवास पूर्ण करने की उपलब्धि भी हासिल की है। 15 जनवरी को शुरू की गई योजना के तीन माह के भीतर ही शिवपुरी जिले में 175 आवास तैयार कर दिए गए जिसमें से 103 आवास केवल शिवपुरी जनपद में ही तैयार हुए हैं।

ऐसे हुआ तेज निर्माण

पीएम जनमन योजना की शुरुआत के साथ ही हितग्राहियों के खाते में पहली किस्त डाली गई थी। शिवपुरी जनपद के सीईओ गिर्राज शर्मा ने बताया कि जिले में हितग्राहियों की किस्त डलने के पहले ही आवास निर्माण के लिए प्रारंभिक तैयारियां कर ली गई थीं। मजदूरों की सूची के साथ निर्माण सामग्री खरीदने तक के लिए अधिकारियों ने वेंडरों की व्यवस्था कर दी थी।

इसके बाद जैसे ही आदिवासियों के खातों में पहली किस्त की राशि आई तो निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। मानीटरिंग के लिए हर पंचायत में एक नोडल अधिकारी और कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई। इसका नतीजा यह हुआ कि हितग्राहियों द्वारा भी जनमन आवास का निर्माण तेज गति से कराया गया। हितग्राहियों को समूह में बांटकर उन्हें एक जगह से सामग्री क्रय करने की सलाह दी जिससे कम लागत में सामान मिले।

बैंकों द्वारा जनधन खातों में महीने में सिर्फ 10 हजार आहरित किए जा रहे थे तो कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने बैंकरों के साथ बैठक कर नियमानुसार हर दिन 10 हजार आहरित करने के निर्देश दिए। इस तरह समग्र प्रयास से देश का पहला जनमन आवास शिवपुरी के कलोथरा में बना था और अब सबसे पहले 100 आवास भी देश में सबसे पहले शिवपुरी जनपद ने पूर्ण किए हैं।

16 जिलों ने मिलकर बनाए 176 आवास, शिवपुरी ने बना दिए 175

यदि प्रदेश में जन मन आवास की स्थिति देखें तो पूर्ण हुए कुल 351 में से 176 आवास बने हैं। इसमें 16 जिलों में कुल 176 आवास पूर्ण हुए हैं जबकि शिवपुरी में 175 आवास पूर्ण हो गए। भिंड, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सतना और सिवनी जिले में अभी तक एक भी आवास पूर्ण नहीं हुआ है। वहीं श्योपुर, मुरैना, गुना, ग्वालियर, अशोकनगर, सीधी, मंडला, बालाघाट, दतिया, छिंदवाड़ा, उमरिया और रायसेन में 10 से भी कम आवास बने हैं। शिवपुरी को छोड़कर किसी भी जिले में 50 से अधिक आवास नहीं बने हैं।