Aadhaar ATM: कैश निकालने के लिए बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं, इस सर्विस से आपके घर आएगा पैसा

आधार बेस्ड पेमेंट प्रक्रिया के जरिए कोई भी आधार से जुड़े खाते से पैसे निकालने या भुगतान करने के लिए बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल कर सकता है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 05:31 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 05:31 PM (IST)

Aadhaar ATM से घर बैठे मिलेंगे पैसे।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Aadhaar ATM: यदि आपको इमरजेंसी में पैसों की जरूरत है। वहीं, आपके पास बैंक या एटीएम जाने का बिल्कुल भी समय नहीं है, ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब नए सुविधा के जरिए घर बैठे ही पैसे मिल जाएंगे। यह सर्विस डाकघर ने शुरू की है। इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने कहा कि अगर तुरंत पैसे चाहिए और बैंक जाने का समय नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आधार एटीएम सर्विस से घर बैठे रकम निकाल सकते हैं। पैसे निकालने में पोस्टमास्टर आपकी सहायता करेगा।

सर्विस कैसे काम करती है?

आधार बेस्ड पेमेंट प्रक्रिया के जरिए कोई भी आधार से जुड़े खाते से पैसे निकालने या भुगतान करने के लिए बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल कर सकता है। कस्टमर्स बिना एटीएम या बैंक गए एईपीएस का इस्तेमाल कर रकम निकाल सकते हैं। इससे समय बचेगा। हालांकि इस सुविधा के लिए आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक करना जरूरी है।

किन सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं?

एईपीएस सर्विस से घर बैठे पैसे निकाल सकते हैं। बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। साथ ही मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं। इसके अलावा दूसरे के खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इन सर्विस के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि डोरस्टेप सर्विस फीस देनी होगी। आधार एटीएम का इस्तेमाल करने के लिए बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए। साथ ही बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी है।