Weekly Horoscope: अप्रैल के तीसरे सप्ताह में इन राशियों के सपने होंगे साकार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: अप्रैल के तीसरे सप्ताह में इन राशियों के सपने होंगे साकार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 अप्रैल 2024- बिगड़े कार्य इस सप्ताह बन जाएंगे। संघर्ष खत्म होगा व परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 04:42 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 04:44 PM (IST)

Weekly Horoscope 15 April to 21 April 2024

धर्म डेस्क, इंदौर। Weekly Horoscope 15 April to 21 April 2024: मेष राशि- इस सप्ताह पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। बुधवार को घरेलू मामलों में थोड़ी परेशानी आएगी। फैसलों में बदलाव करना पड़ सकता है। शुक्रवार को कुछ समय अपने लिए निकालें। शनिवार और रविवार को परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि

बिगड़े कार्य इस सप्ताह बन जाएंगे। संघर्ष खत्म होगा व परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। नए काम मिलेंगे। मंगल से गुरुवार का समय पक्ष में रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को थोड़ा तनाव रहेगा।

मिथुन राशि

इस हफ्ते नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यों का विस्तार होगा। स्थाई संपत्ति के लाभ के आसार है। योजनाएं सफल होंगी। शुक्रवार को अपने काम से दूसरों को आकर्षित करने में सफल होंगे। रविवार को चिंता रह सकती है।

कर्क राशि

सप्ताह के आरंभ में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार के कार्यों में गति आएगी। वित्तीय सुधार संभव है। गुरुवार को सहयोग प्राप्त होगा। इनकम बढ़ेगी। शनिवार एवं रविवा का दिन सामान्य रहेगा।

सिंह राशि

सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। आशाजनक समाचार प्राप्त होंगे। योजनाएं सफल होंगी। बुधवार व गुरुवार को अत्यधिक खर्चों के कारण चिंता रहेगी। शनिवार को सामान्य स्थिति में वापस आ जाएंगे।

कन्या राशि

अत्यधिक काम तनाव बढ़ा सकता है। बुधवार को अटका धन प्राप्त होगा। शुक्रवार को किसी काम में गति लाने के लिए पहल सफल हो सकती है। शनिवार को खर्चें ज्यादा होंगे।

तुला राशि

भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। योजनाएं बिना रुकावट के सफल होंगी। आय अच्छी बनी रहेगी। मंगलवार को काम की अधिकता होगी। गुरुवार बेहतर दिन रहेगा। शनिवार तनावभरा दिन हो सकता है।

वृश्चिक राशि

सप्ताह के आरंभ में वैचारिक अस्थिरता रहेगी। संशय बढ़ सकता है। परिवार के लिए समय निकालना कठिन होगा। शुक्रवार को व्यस्तता अधिक रहेगी। शनिवार को धन प्राप्ति का योग है।

धनु राशि

यह सप्ताह आपके जीवन में बड़ा कमाल कर सकता है। योजनाएं सफल होंगी और लाभ प्राप्त होगा। बुधवार को चिंता बढ़ेंगी व खर्चों की अधिकता होगी। शुक्रवार को किस्मत का साथ मिलेगा। रविवार बिजी दिन हो सकता है।

मकर राशि

सोमवार और मंगलवार को अजीब स्थिति रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। षड्यंत्र का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। शुक्रवार को फिर समस्या आ सकती हैं। शनिवार को राहत भरा दिन रहेगा।

कुंभ राशि

संतान से सहयोग प्राप्त होगा। कोई आपके विचारों को कुंठित करने का प्रयास करेगा। अच्छे लोगों का साथ पाएंगे। सहयोग मिलेगा व योजना सफल होगी। शुक्रवार व शनिवार को संभलकर रहना होगा।

मीन राशि

सप्ताह की शुरुआत उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। बुधवार के बाद राहत मिलेगी। एकसाथ कई सफलताएं मिलेंगी, हालांकि गुप्त शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे। इससे मन उदास रहेगा। शनिवार से समय फिर से अच्छा हो जाएगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’