LIVE Lok Sabha Chunav 2024 : पिपरिया की जनसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी- बाबासाहब के करण गरीब का बेटा पीएम बना, आदिवासी बेटी बनी राष्ट्रपति

LIVE Lok Sabha Chunav 2024 : पिपरिया की जनसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी- बाबासाहब के करण गरीब का बेटा पीएम बना, आदिवासी बेटी बनी राष्ट्रपति

पिपरिया में भाजपा की विजय संकल्प रैली के मंच पर मुख्य्मंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री उदय प्रताप सिंह, मंत्री प्रहलाद पटेल, राज्यसभा सदस्य माया नरोलिया, प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी, छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू सहित स्थानीय नेता मौजूद हैं।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 06:37 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 01:31 PM (IST)

HighLights

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अप्रैल रविवार को पिपरिया में आम सभा को संबोधित करेंगे।
  2. प्रधानमंत्री का दौरा होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के लिये महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  3. प्रधानमंत्री की आमसभा के लिये पिपरिया में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की गई है। पांच लेयर में सुरक्षा घेरा रहेगा

पिपरिया, होशंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पिपरिया पहुंचे। वह यहां पर होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने मंच पर नर्मदा मैया की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र युवाशक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब को समर्पित है। इन्हीं संकल्पों को लेकर मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में अपनों के बीच आकर गर्व महसूस कर रहा हूं। कांग्रेस ने बाबासाहब को अपमानित करने का काम किया था। बाबासाहब के कारण ही एक गरीब का बेटा देश का पीएम बन पाया। बाबासाहब के कारण ही एक आदिवासी बेटी आज देश की राष्ट्रपति बनी है। सभास्थल पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

#WATCH | Madhya Pradesh: Addressing a public rally in Hoshangabad, PM Narendra Modi says, “…It was not way back that Madhya Pradesh stunned all the nation. The wave that arose from right here has unfold throughout the nation. Just one voice is coming from each nook of the… pic.twitter.com/EQ0iwlHwFc

— ANI (@ANI) April 14, 2024

पीएम मोदी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सेना के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे थे, जहां से हेलिकाप्टर के जरिए पिपरिया के लिए रवाना हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्री विश्वास सारंग और कृष्णा गौर ने भोपाल स्टेट हैंगर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए सप्ताह में तीसरी बार रविवार को मध्य प्रदेश आए हैं।

naidunia_image

पिपरिया में भाजपा की विजय संकल्प रैली के मंच पर मुख्य्मंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री उदय प्रताप सिंह, मंत्री प्रहलाद पटेल, राज्यसभा सदस्य माया नरोलिया, प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी, छिंदवाड़ा से प्रत्याशी विवेक बंटी साहू सहित स्थानीय नेता मौजूद हैं।

कार्यक्रम के मंच से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने जनता से पूछा कि मोदी जी के आने के बाद कोई घोटाला हुआ? नहीं हुआ। पहले मुंबई, काशी में विस्फोट होते थे मोदी के आने के बाद हुए क्या?

छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू बोले कि मैं ऐसे क्षेत्र से आया हूं जहां आजादी नहीं मिली है। 45 वर्षों से एक परिवार का कब्ज़ा है।

पूर्व विधायक ओपी रघुवंशी भाजपा में शामिल

छिंदवाड़ा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आये हैं। पिपरिया के सभा स्थल से छिंदवाड़ा जिले की सीमा 25 किमी है। मोदी यहाँ से दो सीट साधेगे। पूर्व मंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस के कद्दावर नेता हजारीलाल रघुवंशी के बेटे सिवनी मालवा के पूर्व विधायक ओपी रघुवंशी भी यहां पहुंचे और भाजपा में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान वर्षा होने की संभावना के चलते वाटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था की गई है। पिछले दो दिन से अंचल में हो रही वर्षा ने तैयारियाें को प्रभावित किया है। सभास्थल पर कीचड़ हो गई जिसे मिट्टी, गिट्टी से ढंक कर समतल करने का काम शनिवार दोपहर तक चलता रहा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पीएम की आमसभा के दौरान पुलिस के लगभग 15 सौ जवान व अधिकारियों की सुरक्षा में ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा डाग स्क्वाड एवं अन्य सुरक्षा एजेंसी के 600 जवान अलग से सुरक्षा में रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का सुरक्षा घेरा 5 लेयर का होगा। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को देखते हुये बिना पास के कोई भी सभा स्थल तक नहीं पहुंच सकेगा।