Shivpuri Information: खाते से निकले 70 हजार, सायबर सेल ने 39 हजार कराए वापिस
खनियाधाना कस्बे में रहने वाले एक युवक के खाते से अज्ञात ठगों ने 70 हजार रुपये की ठगी कर ली थी। उक्त राशि में से पुलिस ने 39 हजार रुपये की राशि पीड़ित को वापिस करवा दी। इसके साथ ही सायबर क्राइम को लेकर एडवायजरी जारी की है।
By anil tomar
Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 10:40 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 10:40 AM (IST)

Shivpuri Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। खनियाधाना कस्बे में रहने वाले एक युवक के खाते से अज्ञात ठगों ने 70 हजार रुपये की ठगी कर ली थी। उक्त राशि में से पुलिस ने 39 हजार रुपये की राशि पीड़ित को वापिस करवा दी। इसके साथ ही सायबर क्राइम को लेकर एडवायजरी जारी की है। जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2024 को खनियाधाना निवासी वंटी पलेरिया के एसबीआई स्थित बैंक खाते से 70 हजार रुपये कट गए थे। जब संबंधित ने बैंक जाकर पास बुक की एंट्री करवाई तो पता चला कि उसके खाते से 50 हजार का यूपीआई पेमेंट एवं 20 हजार रुपये एटीएम के माध्यम से निकाले गए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई, जिसके बाद सायबर सेल ने मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित खाते को जानकारी ली तो फरियादी के खाते से फ्राड की 39 हजार की राशि पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर नदिया के स्टेट बैक खाते में जमा कराए गए थे। इसके बाद पुलिस ने उक्त खाते को तुरंत फ्रिज करवा दिया। इसके बाद खाता धारक से संपर्क कर उक्त राशि वापिस करवाई।
सायबर क्राइम होने पर हेल्पलाइन नंबर को करें काल
सायबर सेल ने सायबर फ्राड से बचने के लिए एक एडवायजरी जारी की है। सायबर सेल ने अामजन से अपील की है कि वह मोबाइल पर आई किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें। इसके अलावा आज कल लोन देने के नाम पर फर्जी लोन एप्लीकेशन बनाकर भेजी जा रही है। इन एप्लीकेशन को डाउनलोड न करें। सायबर सेल विशेषज्ञों का कहना है कि अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी और ओटीपी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। इसके अलावा सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना शिवपुरी सायबर क्राईम के हेल्प लाईन नम्बर 7049123288 एवं राष्ट्रीय हेल्पलाईन नमबर 1930 पर दें।

