Tarak Mehta fame Jennifer Mistry’s sister is on ventilator | TMKOC फेम जेनिफर मिस्त्री की बहन का निधन: एक हफ्ते से वेंटिलेटर पर थीं, एक्ट्रेस ने कहा- मैं पूरी तरह टूट चुकी हूं

30 मिनट पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम जेनिफर मिस्त्री की छोटी बहन का निधन हो गया हैं। वे पिछले एक हफ्ते से वेंटिलेटर पर थीं। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, जेनिफर ने इस बात की पुष्टि की। ​​​​​​जेनिफर ने कहा, ‘जी हां, ये सच हैं। उसकी तबियत में तो सुधार आ रहा था। पता नहीं, अचानक से क्या हो गया। मैं पूरी तरह टूट चुकी हूं।’

बता दे, जेनिफर की बहन जबलपुर के एक सरकारी अस्पताल में एडमिट थी। परिवार के आर्थिक तंगी की वजह से उन्हें प्राइवेट से सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। बहन के निधन से पहले जेनिफर ने हमसे इस बारे में खुलकर बातचीत की थी।

हमारी फैमिली की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं
जेनिफर ने कहा, ‘एक हफ्ते पहले, जब उन्हें प्राइवेट अस्पताल में एडमिट किया था तब वहां के डॉक्टर्स ने जवाब दे दिया था। उन्होंने मेरी बहन को घर ले जाने तक के लिए कह दिया था। साथ ही हमारी फैमिली की आर्थिक स्थिति सही नहीं। ना मेरी मम्मी के पास पैसे हैं और ना ही मेरे पास। यह भी एक वजह थी की हमने उन्हें सरकारी अस्पताल में एडमिट करने का फैसला लिया।

इसी बीच एक समय ऐसा भी आया जहा उनका पल्स रेट और ब्लड प्रेशर जीरो हो गया था। हम बहुत घबरा गए थे। हालांकि, सरकारी अस्पताल में एडमिट करने के एक दिन बाद ही उनके हालत में सुधार आना शुरू हो गया।’

प्राइवेट अस्पताल में 4 दिन के 1.25 लाख रुपए लग गए
जेनिफर ने आगे बताया, ‘मेरी बहन अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। वो क्रिटिकल हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वो फाइटर हैं। वेंटिलेटर पर होने के बावजूद, वो मुझसे वीडियो कॉल के जरिये बातचीत करने की कोशिश कर रही हैं। मुझे पूरा उम्मीद है कि वो इस जंग को जीत कर दिखाएंगी।

दो दिन से उनके सभी मेडिकल रिपोर्ट्स ठीक आए हैं। प्राइवेट अस्पताल में 4 दिन के 1.25 लाख रुपए लग गए थे। गनीमत हैं कि सरकारी अस्पताल होने की वजह से इसमें पैसे भी कम लग रहे हैं।’

पर्सनल लाइफ में रहे बैकटू-बैक प्रॉब्लम की वजह से थक गई हूं
बातचीत के दौरान, एक्ट्रेस ने बताया की वे अपनी पर्सनल लाइफ में बैक-टू-बैक मुश्किलों का सामना कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘डेढ साल पहले मैंने अपने भाई को खोया। अभी तक मैं इससे उबरी भी नहीं हूं। इसी बीच आसित मोदी और मेरे बीच इशू हो गया। उस मैटर में इंसाफ पाने के लिए मैंने बहुत स्ट्रगल किया।

उसमें जैसे ही थोडी राहत मिली तो अब छोटी बहन की तबियत खराब हो गई। पर्सनल लाइफ में आ रहे बैक-टू-बैक प्रॉब्लम की वजह से थक गई हूं। उम्मीद करती हूं कि जल्द से जल्द सब सही हो जाए।’

खबरें और भी हैं…