Samrat Chaudhary: योगी स्टाइल में माफियाओं को चेतावनी दे रहे सम्राट चौधरी, बोले- गया में कर दूंगा पिंडदान
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने माफियाओं को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बालू माफिया, शराब माफिया व जमीन माफिया का गया में पिंडदान कर दूंगा। भ्रष्टाचार करने वाले सिर्फ जेल में ही दिखाई देंगे।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 05:35 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 05:35 PM (IST)

डिजिटल डेस्क, इंदौर। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कोंच में भाजपा प्रत्याशी सुशील के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने योगी स्टाइल में माफियाओं को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बालू माफिया, शराब माफिया व जमीन माफिया का गया में पिंडदान कर दूंगा। भ्रष्टाचार करने वाले सिर्फ जेल में ही दिखाई देंगे।
सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद के लोगों ने वादा किया है कि वह सरकार में आने के बाद नौकरियां देंगे। युवाओं से रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन ले ली थी। अब एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया है, तो उसके बदले भी जमीन ले लेंगे।
पीएम मोदी ने गरीबों को दिए पक्के मकान
सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से सरकार संभाली है, तब से उन्होंने गरीबों का ध्यान रखा है। उन्होंने गरीबों को पक्का मकान दिया, जिससे उनके भी सिर पर छत हो। पांच सौ साल से टेंट में रहे भगवान श्री राम के लिए भव्य राम मंदिर बनाने का काम किया।

