Bilaspur Information: श्री हनुमान महापाठ कुंदन पैलेस में 18 अप्रैल को

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ प्रारंभ होने वाले इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु पं. विजय शंकर मेहता संगीतमय व्याख्यान देंगे।

By Manoj Kumar Tiwari

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 06:48 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 06:48 AM (IST)

Bilaspur News:  श्री हनुमान महापाठ कुंदन पैलेस में 18 अप्रैल को

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। नगर में होने वाले श्री हनुमान महापाठ का आयोजन इस वर्ष 18 अप्रैल को कुंदन पैलेस में शाम छह बजे से किया जा रहा है। इसके पूर्व यह आयोजन देवकीनंदन कन्या शाला के प्रांगण में किया जाता था। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ प्रारंभ होने वाले इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु पं. विजय शंकर मेहता होइ हिं सोईजो राम रचि राखा विषय पर संगीतमय व्याख्यान देंगे। समिति के महासचिव संजय रजक ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विशिष्ट अतिथि शहर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, महापौर रामशरण यादव होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर श्री हनुमान महापाठ समिति की बैठक हुई। बैठक में मनोज भण्डारी, सुनील खंडेलवाल, ललित पुजारा, नारायण आवटी, संजय रजक, सुभाष अग्रवाल, महेश सुल्तानिया, संजय बुधिया, चितरू अग्रवाल, श्रीकुमार सिंह, अशोक भंडारी, अरुण जैन, युगल शमी, केशव बंसल, उमाशंकर शर्मा, रामू जौहरी, भुट्टोराज, गुड्डा पांडे, अशोक शर्मा, अंचित भण्डारी, गौख भण्डारी, रमाकांत सोनी आदि मौजूद थे।