Bilaspur Climate Replace: मौसम मनभावन, मनोरम दृश्य कर रहा मोहित
प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में नमी का आना जारी है। 13 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने व वज्रपात होने की संभावना है।
By Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 06:03 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 06:03 AM (IST)

HighLights
- प्रकृति की अनुपम छटा के बीच चारों ओर हरियाली
- नवरात्र तक ऐसा ही बना रह सकता है अभी मौसम
- नमी है किंतु गर्मी भी आएगी
नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर। मौसम अभी मनभावन बना हुआ है। हिंदू नववर्ष के साथ प्रकृति में चारों ओर हरियाली बिखरी हुई है। रंग-बिरंग फूल और वर्षा जल के साथ पहाड़ों का मनोरम दृश्य इन दिनों सभी को मोहित कर रहा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो नवरात्र तक अभी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। 18 अप्रैल से प्रचंड गर्मी का क्रम प्रारंभ होगा।
मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर ओडिशा के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में नमी का आगमन लगातार जारी है। 13 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना। अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छग रह सकता है। हालांकि बिलासपुर में भी हल्के बादल नजर आएंगे। मौसम में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। तापमान में वृद्धि भी संभावत है। एक दिन पहले गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं आज इसमें मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। इधर रात में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिस तरह से मौसम अभी बना हुआ है इसमें कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।
नमी है किंतु गर्मी भी आएगी
मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान की मानें तो भले ही वातावरण में अभी नमी है, लेकिन कुछ दिनों बाद प्रचंड गर्मी भी पड़ेगी। राहत की बात यह है कि 17 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के भीतर रह सकता है। 18 से 20 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। तापमान 45 डिग्री से उपर जा सकता है। इसके बाद मौसम फिर यू टर्न ले सकता है। 21 से 26 अप्रैल के बीच आसमान में हल्के बादल और वर्षा का अनुमान है।
पूर्वानुमान अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर13 अप्रैल 31 21, 14 अप्रैल 33 21
पेंड्रारोड 13 अप्रैल 32 17, 14 अप्रैल 32 17
अंबिकापुर13 अप्रैल 35 21, 14 अप्रैल 35 22

