मौसम खराब होने से बढ़े मरीज, सिम्स में उमड़ी भीड़
सिम्स में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक की ओपीडी में कुल 1526 मरीज पहुंचें। ओपीडी में जांच के दौरान ज्यादातर मरीज सर्दी, बुखार, खांसी, कमजोरी, बदन दर्द के मरीज मिलें।
By Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 12:14 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 12:14 AM (IST)

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। एक सप्ताह से मौसम खराब चल रहा है। जैसी ही गर्मी बढ़ी, वैसे ही मौसम ने करवट ली और बारिश होने लगी। बीते एक सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ है। इसकी वजह से एक बार फिर लोग सर्दी, खांसी व बुखार से संक्रमित हो गए हैं। वही सिम्स में एक दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार को जब ओपीडी (आऊटसाइड पेसेंट डिपार्टमेंट) खुला तो देखते ही देखते एमआरडी (मेडिकल रिकार्ड डिपार्टमेंट) में पर्ची कटवाने मरीज की भीड़ उमड़ गईं। इससे चिकित्सकों को यह पता चल गया कि एक बार फिर मौसम की वजह से मौसमी बीमारी के वायरस सक्रिय हो गए है, जो लोगों को बीमार कर रहा है।
सिम्स में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक की ओपीडी में कुल 1526 मरीज पहुंचें। ओपीडी में जांच के दौरान ज्यादातर मरीज सर्दी, बुखार, खांसी, कमजोरी, बदन दर्द के मरीज मिलें। चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि ये मौसम के बदलाव के वजह से सक्रिय हुए वायरस के संपर्क में आकर बीमार पड़ गए हैं। जिन्हें जरूरी दवाएं देकर वापस भेजा गया है। डाक्टरों का कहना है कि मौसम बदलने से ऐसा हो रहा है। मौसम गर्म होने के साथ ही बीमार होने की समस्या खत्म हो जाएगी।
दवा के लिए भी लगी लंबी लाइन
मरीज किसी तरह डाक्टर के पास पहुंचकर उपचार करा ले रहे है। वहीं इसके बाद उन्हें दूसरी समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। सिम्स के दवा काउंटर में भी मरीजों की काफी भीड़ थी। यहां भी दवा लेने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। ऐसे में मरीजों को दवा लेने में ही एक से दो घंटे तक का अतिरिक्त समय लग रहा है।
मेडिसिन और स्किन ओपीडी में रही सबसे ज्यादा भीड़
शुक्रवार को सबसे ज्यादा भीड़ मेडिसिन और स्किन ओपीडी में रही है। जहां मेडिसिन में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या ज्यादा रही है। वहीं स्किन ओपीडी में गर्मी, बारिश और फिर हल्की ठंउ की वजह से त्वचा संबंधी समस्या लेकर मरीज अस्पताल में पहुंचे।

