Mungeli Information: प्रोफेसर से 68 हजार 970 की आनलाइन ठगी

जिले में साइबर ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में सोनकर कालेज के प्रोफेसर के साथ 68 हजार 970 की आनलाइन की ठगी का मामाला प्रकाश में आया है। प्रो़ राज देवांगन की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच विवेचना में जुट गई है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 12:17 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 12:17 AM (IST)

Mungeli News: प्रोफेसर से 68 हजार 970 की आनलाइन ठगी

HighLights

  1. साइबर ठग सक्रिय पुलिस हुई जांच में जुटी
  2. कालेज के प्रोफसर को ठग ने बनाया निशाना
  3. पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी

नईदुनिया न्यूज, मुंगेली। जिले में साइबर ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में सोनकर कालेज के प्रोफेसर के साथ 68 हजार 970 की आनलाइन की ठगी का मामाला प्रकाश में आया है। प्रो़ राज देवांगन की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच विवेचना में जुट गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी नगर वार्ड निवासी सोनकर कालेज में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत राज देवांगन को 17 मार्च की शाम को अमेजन एप के माध्यम से केम्पस र नार्थ प्लस रनिंग शूज आर्डर किया। इसका भुगतान उसने 1196 रुपए किया। भुगतान फेल हो जाने के कारण पुनः 17 मार्च को 1196 रुपए भुगतान किया, वह सफल रहा। किंतु उस राशि को चेक करने के लिए उसने गूगल में अमेजन का कस्टमर केयर नंबर खोजा तो उसे 917001720848 नंबर प्राप्त हुआ। उसने काल करके राशि को चेक कर राशि वापस करने के लिए कहा तो उन्होंने उसे अव्वालडेस्क एप को डाउनलोड करने के लिए कहा। उन लोगों ने प्रार्थी के फोन को हैक करते हुए स्क्रीन शेयर आप्शन ओपन कर लिया। उसके फोन पे से अपने फोन पे में राशि को ट्रांसफर कर लिए। इससे उनके एकाउंट से 61458 रुपए 17 मार्च को ट्रांसफर कर लिया गया। इसके बाद फोन पे के माध्यम से शाम को 7512 रुपए ट्रांसफर कर लिया।

जानकारी होने पर साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 में काल कर घटना की जानकारी दी। इस तरह उसके एकाउंट से कुल 68970 रुपए का आनलाइन फ्राड हुआ। घटना की शिकायत प्रार्थी देवांगन ने सिटी कोतवाली मुंगेली थाने में दर्ज कराते हुए घटना के बारे में बताया मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच विवेचना में ले लिया है।