Pendra Information: दानीकुंडी सागौन प्लांट में लगी आग
पतझड़ के साथ ही जंगल में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई है। शुक्रवार की शाम को दानीकुंडी सागौन प्लांट में आग लग गई। इसकी जानकारी वन अधिकारियों को दी गई। शाम तक वन कर्मचारी नहीं पहुंचे थे।
By Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 12:07 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 12:07 AM (IST)

HighLights
- मरवाही वन मंडल में लग रही आग लगने की घटनाएं
- जंगल में आग लगने की जानकारी के बाद नहीं पहुंंच रहे कर्मचारी
- फायर वाचर के भरोसे जंगल में लग रही आग
नईदुनिया न्यूज, पेंड्रा। पतझड़ के साथ ही जंगल में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई है। शुक्रवार की शाम को दानीकुंडी सागौन प्लांट में आग लग गई। इसकी जानकारी वन अधिकारियों को दी गई। शाम तक वन कर्मचारी नहीं पहुंचे थे।
जिले भर में अप्रेल माह के शुरू होते जंगल में जगह-जगह आग लगने की घटनाएं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया आग लगने की मुख्य वजह गर्मी में सूखी लड़कियों के बीच घर्षण से दावानल व महुआ बिनने वालों के द्वारा महुआ के नीचे सफाई के दौरान लगाई जाने वाली आग होती है। जंगलों में इन दिनों सूखे पत्तों की भरमार है, इसके बाद छोटी सी आग पूरे जंगल में तेजी से फैलने लगती है। इस पर काबू पाना बहुत मुश्किल होता है। मरवाही वनमंडल में कई जगहों पर जंगलों में आग लग हुई है। शुक्रवार को मरवाही वन परिक्षेत्र के दानीकुंडी सागौन प्लांट में भी आग लग गई। इसकी जानकारी वन अधिकारियों को दी गई बावजूद शाम तक विभाग के कर्मचारी आग बुझाने नहीं पहुंचे थे। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग इन आग पर नजर रखने और आग पर काबू पाने गांव में समिति की मदद से फायर वाचर की नियुक्ति करता है, उनका मुख्य काम ही आग व जंगल पर नजर रखना है, लेकिन मरवाही के अलग-अलग जगह पर घंटे से लगी हुई आग पर कर्मचारियों की नजर ही नहीं पड़ी है। इससे जंगल के एक बड़े हिस्से को नुकसान पहुंच रहा है।

