IPL 2024 Playoff State of affairs: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 मैच हारी, इस समीकरण के साथ कर जाएगी प्लेऑफ में क्वालीफाई
फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक जैसे सितारों से सजी टीम 6 मैच खेल चुकी है। जिसमें से सिर्फ एक मुकाबले में जीत दर्ज की है। अंक तालिका में आरसीबी 9वें नंबर पर है।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 10:25 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 10:25 PM (IST)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। RCB IPL Playoff State of affairs: आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। लीग शुरू होने से पहले आरसीबी का उत्साह चरम पर था। वुमन टीम ने महिला प्रीमियर लीग जीती है। उम्मीद थी कि पुरुष टीम में इस बार जीत का परचम लहराएगी। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टूर्नामेंट का आगाज किया और हार झेलनी पड़ी। फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक और मोहम्मद सिराज जैसे सितारों से सजी टीम 6 मैच खेल चुकी है। जिसमें से सिर्फ एक मुकाबले में जीत दर्ज की है।
अंक तालिका में आरसीबी कौन से नंबर पर है?
अंक तालिका में आरसीबी 9वें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस बेंगलुरु को हराकर 7वें स्थान पर पहुंच गई है। उसके पास पांच मैचों में दो जीत दर्ज है। आईपीएल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई को लेकर प्वाइंट्स टेबल का रोमांच बढ़ता जाएगा।
कैसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंचेगी?
पांच हार के बाद भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने के रास्ते बंद नहीं हुए हैं। हालांकि उसके लिए यह राह आसान नहीं होगा। मुंबई इंडियंस से हार के बाद टीम का नेट रन रेट खराब हो गया है। अब आरसीबी को आठ में से सात मैच जीतने की जरूरत है। इससे टीम के 16 अंक हो जाएंगे। इससे टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। विराट कोहली की फॉर्म आरसीबी की एकमात्र उम्मीद है। कोहली 319 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और ऑरेंज कैप धारक हैं।

