कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भारत में एक वैचारिक लड़ाई चल रही है। एक तरफ पेरियार के विचार, सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता और समानता हैं।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 05:23 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 05:26 PM (IST)
एएनआई, तिरुनेलवेली। Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा विपक्ष के खिलाफ ईडी व सीबीआई का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।
राहुल गांधी के भाषण के प्रमुख अंश..
राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत में एक वैचारिक लड़ाई चल रही है। एक तरफ पेरियार के विचार, सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता और समानता हैं। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के विचार हैं। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि एक राष्ट्र, एक नेता, एक भाषा होनी चाहिए। तमिल भाषा किसी भी अन्य भारतीय भाषा से कम नहीं है। इस देश में कई अलग-अलग भाषाएं और संस्कृतियां हैं। सभी हमारे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई, आईटी का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में किया जाता है। चुनाव आयुक्तों को प्रधानमंत्री चुन रहे हैं। चुनाव से दो महीने पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं। सीएम गिरफ्तार किए जाते हैं। विपक्षी नेताओं को धमकी दी जाती है।
राहुल गांधी ने कहा कि पूरा विचार यह सुनिश्चित करना है कि भारत में लोग बाढ़ राहत के लिए पैसे मांगते हैं, जब तमिल मछुआरे सहायता मांगते हैं, तो केंद्र उन्हें कुछ नहीं देती है। उनको जंतर मंतर पर जाने के लिए मजबूर किया गया, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।
पीएम ने मछुआरों को किया नजरअंदाज
राहुल गांधी ने कहा कि हमने तय किया है कि हम किसानों को कानूनी एमएसपी की गारंटी देंगे। हम भारत के किसानों को कृषि ऋण माफी देंगे। प्रधानमंत्री ने इस देश के मछुआरों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है। वह उनके बारे में सोचते ही नहीं हैं, लेकिन मछुआरे भी हमारे किसानों से कम नहीं हैं। वे बड़ा जोखिम उठाते हैं और भोजन उपलब्ध कराते हैं। हमने मछुआरों के लिए एक विशेष घोषणापत्र बनाया है। हम उन्हें मछली पकड़ने वाली नौकाओं के लिए डीजल पर सब्सिडी, मछली पकड़ने वाली नौकाओं के लिए बीमा, एक क्रेडिट कार्ड देंगे।





