PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- ये परमाणु हथियार करना चाहते हैं नष्ट, देश बन जाएगा शक्तिहीन

PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- ये परमाणु हथियार करना चाहते हैं नष्ट, देश बन जाएगा शक्तिहीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बाड़मेर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल एक दल देश से परमाणु हथियार को नष्ट कर देना चाहता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 03:54 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 04:13 PM (IST)

PM मोदी की बाड़मेर में चुनावी सभा।

एएनआई, बाड़मेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बाड़मेर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल एक दल देश से परमाणु हथियार को नष्ट कर देना चाहता है। ये देश को शक्तिहीन बनाना चाहते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर विभाजन की गुनहगार मुस्लिम लीग की छाप है। अब इंडी गठबंधन में शामिल एक और पार्टी ने अपने घोषणापत्र में देश के खिलाफ खतरनाक ऐलान किया है कि वे भारत के परमाणु हथियारों को नष्ट कर देंगे। जब हमारे दो पड़ोसी परमाणु हथियारों से लैस हैं, तो क्या हमारे परमाणु हथियार नष्ट हो जाने चाहिए? यह कैसा गठबंधन है जो भारत को शक्तिहीन बनाना चाहता है?

#WATCH | PM Modi in Rajasthan’s Barmer says, “…Within the Congress manifesto, there may be the stamp of Muslim League, which was the offender of partition. Now one other social gathering, which is part of the INDI alliance, in its manifesto has made a harmful declaration towards the nation that… pic.twitter.com/zjkfV6btYm