PM मोदी पर बयान देकर घिरीं मीसा भारती, देवेंद्र फडणवीस ने कहा- अपने परिवार के घोटालों को देखें

मीसा भारती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बयान देकर घिर गई हैं। मीसा भारती पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने हमला बोला है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 04:18 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 04:18 PM (IST)

PM मोदी पर बयान देकर घिरीं मीसा भारती, देवेंद्र फडणवीस ने कहा- अपने परिवार के घोटालों को देखें
PM मोदी पर मीसा भारती का बयान।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। बिहार की पाटलिपुत्र सीट से आरजेडी प्रत्याशी व लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बयान देकर घिर गई हैं। मीसा भारती पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मीसा भारती को पहले अपने परिवार के घोटालों को देखना चाहिए।

दरअसल, मीसा भारती ने कहा था कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार देश में आती है, तो भाजपा को घोटालों की जांच होगी। हम सब देखेंगे कि पीएम मोदी सहित बीजेपी के कई नेताओं को जेल जाना पड़ेगा। उनके इस बयान के बाद सियासत गरमा गई। देवेंद्र फडणवीस ने आरजेडी नेता पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका पूरा परिवार में घोटालों में लिप्त है। उनके पिता कोर्ट से भ्रष्टाचार के मामले में सजा पाए हैं। वह इस तरह की बात कर लोकतंत्र का मजाक न बनाएं।

हमारा कोई नेता भ्रष्ट नहीं- शाइना एनसी

बीजेपी नेता शाइना एनसी ने कहा कि मीसा भारती को पता होना चाहिए कि यह कोई प्रतियोगिता नहीं है। केवल भ्रष्टाचारी ही जेल जाते हैं और हम यह प्रतियोगिता नहीं जीत पाएंगे, क्योंकि हमारा कोई भी नेता भ्रष्ट नहीं है। कोई मामला नहीं है, कोई आरोप नहीं है। मतदाता फैसला करेंगे कि ‘कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं’।

मीसा भारती के बयान से तेजस्वी ने किया किनारा

पीएम मोदी पर राजद सांसद मीसा भारती की टिप्पणी पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। देश में काम होना चाहिए। अगर प्रधानमंत्री आ रहे हैं, तो उन्हें बताना चाहिए। 5 साल में बिहार के लिए क्या करेंगे।