Lok Sabha Election: करौली में इंडी गठबंधन पर प्रधानमंत्री का हमला, बोले- भ्रष्टाचार पर कार्रवाई मोदी की गारंटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के करौली में इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश भर में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है, जिससे डर इंडी गठबंधन के नेता मोदी के खिलाफ इकट्ठा हो गए हैं।
By Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 05:14 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 05:14 PM (IST)

एएनआई, करौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के करौली में इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। वह यहां चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ है। देश भर में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है, जिससे डर इंडी गठबंधन के नेता मोदी के खिलाफ इकट्ठा हो गए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मोदी के खिलाफ INDI अलायंस के लोग एकजुट हो रहे हैं। एक तरफ भ्रष्टाचार हटाने का आह्वान करने वाला मोदी है, तो दूसरी तरफ इंडी गठबंधन है, जो भ्रष्टाचार को बचाना चाहता है। ये वही हैं, जो भ्रष्टाचारियों को बचाना चाहते हैं। मोदी को कितनी भी धमकियां दी जाएं, भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही होगा ये मोदी की गारंटी है।
#WATCH | Karauli, Rajasthan: Addressing a public rally, PM Modi says, “…Strict motion is being taken towards corruption everywhere in the nation. The folks of INDI Alliance are getting collectively towards Modi. On one hand, there’s Modi who calls to take away corruption, and on the… pic.twitter.com/22AQZM3fra
— ANI (@ANI) April 11, 2024
कांग्रेस ने की तुष्टीकरण की राजनीति
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जिसने 60 वर्षों तक शासन किया, उसके पापों की एक लंबी सूची है। उन्होंने एक पाप किया है, जिसे माफ नहीं किया जा सकता है। पाप राजस्थान की पहचान और गरिमा से छेड़छाड़ करना है। उन्होंने वोट बैंक के लिए तुष्टीकरण किया। कांग्रेस ने यहां मंदिर तोड़े, जमीन पर कब्जा किया, रामनवमी के जुलूस पर पथराव होता था। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अयोध्या में राम मंदिर के विरोध में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया। सनातन को नष्ट करने की बात करते हैं और कांग्रेस उनकी मूक समर्थक बनकर खड़ी है?।

