गनमास्टर G9 एक्स रिव्यू: एक्शन और सरप्राइज की भरमार, शानदार है ये फिल्म

गनमास्टर G9 एक्स रिव्यू: एक्शन और सरप्राइज की भरमार, शानदार है ये फिल्म


इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म में एक्शन के साथ रोमांस और म्यूजिक का ब्लेंड मिलेगा. वहीं सोशल मीडिया पर इस फिल्म के फर्स्ट रिव्यू आ चुके हैं, जिनमें दर्शक और फिल्म क्रिटिक्स ने इसके एक्शन सीक्वेंस, कहानी, क्लाइमैक्स और कलाकारों के अभिनय की तारीफ की है. 

क्रिटिक्स ‘गनमास्टर G9’ को ब्लॉकबस्टर बताया है
फिल्म क्रिटिक सुभाष के. झा ने इस फिल्म को काफी पसंद किया है और इसे ब्लॉकबस्टर बताया है. उन्होंने फिल्म के एक्शन और सरप्राइज़ की तारीफ की, और इमरान हाशमी को इस साल का दूसरा विनर करार दिया. एक्स  पर अपना रिव्यू शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “अभी ‘गनमास्टर G9’ देखी… ब्लॉकबस्टर. इसमें एक्शन और सरप्राइज़ की भरमार है, जो लगातार आते रहते हैं.  इमरान हाशमी इस साल के दूसरे विजेता हैं.”

दर्शकों ने कहानी, क्लाइमेक्स और म्यूजिक की तारीफ की
एक एक्स यूजर ने ‘गनमास्टर G9’ को 5 में से 4 स्टार दिए. उन्होंने बताया कि फिल्म देखने से पहले उन्हें ज्यादा उम्मीदें नहीं थीं, लेकिन फिल्म की कहानी, क्लाइमेक्स और म्यूजिक देखकर वे हैरान रह गए. अपने रिव्यू में उन्होंने लिखा, “सच कहूं तो, यह उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छी है. शुरुआत में ज्यादा उम्मीद नहीं थी, लेकिन इसकी कहानी, क्लाइमेक्स और म्यूजिक बेहतरीन हैं, शानदार! जरूर देखें.”

 

एक अन्य यूजर ने लिखा, “गनमास्टर G9 एकदम जबरदस्त है. इमरान हाशमी सुपर हैं, अपारशक्ति खुराना कमाल के हैं, और जेनेलिया डिसूजा को पहले कभी ऐसे अवतार में नहीं देखा गया. आदित्य दत्त ने क्या शानदार एक्शन दिखाया है, क्या फिल्म बनाई है!”

 

‘गनमास्टर G9’ की कास्ट और कहानी
‘गनमास्टर G9’ में इमरान हाशमी ‘ईश्वर’ के किरदार में हैं, जो एक डेयरी किसान है. उसकी जिंदगी में तब एक खतरनाक मोड़ आता है, जब एक बेरहम गैंग उसके अपनों को धमकी देता है. उसे अपने उस हिंसक रूप का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिसे वह पीछे छोड़ चुका था. अब वह अपने परिवार को बचाने की लड़ाई में फंस गया है.

जेनेलिया डिसूजा ने ‘आरती’ का किरदार निभाया है, जबकि अपारशक्ति खुराना ‘देसू’ के अहम रोल में हैं. फिल्म में अभिषेक सिंह, इनायत वर्मा, स्नेहल दीक्षित मेहरा और अन्य कलाकार भी शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है और इसका म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है.