सोशल मीडिया पर आए दिन डांस के एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन जब किसी मॉर्डन युवती पर पारंपरिक राजस्थानी रंग चढ़ता है, तो वह नजारा वाकई देखने लायक होता है. इन दिनों इंटरनेट पर एक हसीन लड़की का ऐसा ही शानदार और दिलकश डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पारंपरिक परिधान पहनकर मशहूर राजस्थानी गीत ‘गया परदेस सोणियो’ पर गजब का डांस करती नजर आ रही हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी शादी या पारिवारिक समारोह के माहौल में युवती ने रंग-बिरंगा पारंपरिक घाघरा-चोली और पारंपरिक ज्वेलरी पहन रखी है. सिर पर ओढ़नी डालकर जैसे ही वह राजस्थानी धुन पर थिरकना शुरू करती हैं, उनके चेहरे के भाव और हाथ के इशारे किसी प्रोफेशनल डांसर को भी मात देते नजर आते हैं.
नजाकत और देसी अदाओं के मुरीद हुए इंटरनेट यूजर्स
वीडियो में युवती की सादगी और मॉर्डन कॉन्फिडेंस का ऐसा गजब का तालमेल दिख रहा है कि देखने वाले अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. एक तरफ उनके पारंपरिक पहनावे की खूबसूरती है, तो दूसरी तरफ गाने के बोल के साथ उनकी सटीक लिप-सिंक और शानदार एक्सप्रेशंस ने पूरे माहौल में चार चांद लगा दिए हैं. समारोह में मौजूद अन्य लोग भी उनके इस बेमिसाल डांस का भरपूर आनंद लेते दिख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Bengaluru Cab Driver: रोजाना 20 हजार रुपये कमाता है ड्राइवर, मुंबई में 10 Ertiga कारों का भी मालिक
सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे जमकर तारीफ
इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स कमेंट सेक्शन में युवती के डांस और अदाओं पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं…
एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, “मॉर्डन लुक के साथ राजस्थानी पहनावे और डांस का यह अंदाज वाकई दिल जीत लेने वाला है, नजरें ही नहीं हट रहीं.”
दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “गाने के बोल और इनके एक्सप्रेशंस का तालमेल गजब का है, राजस्थानी संस्कृति की यही खूबसूरती हर किसी को दीवाना बना देती है.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “लड़की ने तो बिना किसी तामझाम के पूरी महफिल लूट ली, इसे कहते हैं असली ग्रेस और कॉन्फिडेंस.”
यह भी पढ़ें: Mother Daughter Viral Video: मां की ममता ने जीता दिल, नीचे बैठकर इशारों से बेटी को नचाया; वीडियो वायरल





