बैंक ऑफ इंडिया ने FD पर बढ़ा दिया ब्याज, 500 दिन में पाएं तगड़ा रिटर्न

बैंक ऑफ इंडिया ने FD पर बढ़ा दिया ब्याज, 500 दिन में पाएं तगड़ा रिटर्न


क्या आप भी अपने पास रखे हुए पैसे को बैंक में FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जमा करना चाहते हैं? अगर हां! तो इस समय बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ग्राहकों के लिए अच्छा ऑफर लेकर आया है. बैंक ने हाल ही में अपनी 500 दिन की स्पशल FD पर अच्छा ऑफर दिया है. बैंक इस FD पर ग्राहकों को 6.85% से लेकर 7.65% सालाना तक ब्याज दे रहा है.

इस FD का नाम BOI अक्षय डिपॉजिट है. इसमें मिलने वाला ब्याज इस बात पर निर्भर करेगा कि ग्राहक की उम्र कितनी है और वो कितनी रकम जमा कर रहा है.

कितनी बढ़ीं ब्याज दरें?
बैंक ऑफ इंडिया ने आम ग्राहकों, वरिष्ठ नागरिकों और 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए अलग-अलग ब्याज दरें तय की हैं. जो इस प्रकार हैं:

ग्राहक की श्रेणी सामान्य FD बिना समय से पहले निकासी वाली FD
आम ग्राहक 6.85% 7.00%
वरिष्ठ नागरिक (60 साल या अधिक) 7.35% 7.50%
सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल या अधिक) 7.50% 7.65%

इस तरह सबसे ज्यादा 7.65% ब्याज 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के उन बुजुर्गों को मिलेगा, जो 1 करोड़ रुपये से ज्यादा और 3 करोड़ रुपये से कम की नॉन-कॉलेबल FD कराएंगे.

कितने रुपये जमा करने होंगे?
सामान्य कॉलेबल FD में कम से कम 10,000 रुपये जमा किए जा सकते हैं. इसकी अधिकतम सीमा 3 करोड़ रुपये से कम है. वहीं, 7.65% ब्याज वाली नॉन-कॉलेबल FD के लिए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा और 3 करोड़ रुपये से कम रकम जमा करनी होगी.

हर महीने मिलेगा ब्याज
बैंक ऑफ इंडिया इस FD में ब्याज लेने के दो ऑप्शंस भी दे रहा है. जिसके तहत एक ऑप्शन मंथली पेमेंट का होगा, जिसके जरिए हर महीने ब्याज खाते में आ जाएगा. तो वहीं दूसरा ऑप्शन होगा क्वार्टरली पेमेंट, जिसके जरिए हर तीन महीने में ब्याज मिल जाएगा. इससे उन बुजुर्गों और रिटायर्ड लोगों को फायदा हो सकता है, जिन्हें हर महीने या कुछ महीनों के अंतराल पर पैसों की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: कहीं 2 साल में प्रमोशन, कहीं 12 साल में, भड़के कर्मचारी