जब बात भारतीय संस्कृति और पारंपरिक पहनावे की आती है, तो भारतीय महिलाएं दुनिया के किसी भी कोने में अपनी खास छाप छोड़ने से पीछे नहीं हटतीं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक भारतीय उद्यमी का ऐसा ही शानदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दुबई की सबसे व्यस्त और मशहूर शेख जायद रोड (Sheikh Zayed Road) पर साड़ी पहनकर साइकिल चलाती नजर आ रही हैं. उनका यह आत्मविश्वास और देसी स्वैग इंटरनेट पर हर किसी का दिल जीत रहा है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रही महिला का नाम कंचना नायर है, जो पेशे से एक उद्यमी हैं. उन्होंने हाल ही में आयोजित हुए ‘दुबई राइड 2026’ में पारंपरिक साड़ी पहनकर हिस्सा लिया. कंचना ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस खास राइड की झलकियां शेयर कीं, जिसे देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
120 की रफ्तार वाली सड़क पर साइकिल चलाने का अनोखा अनुभव
अपना अनुभव साझा करते हुए कंचना नायर ने बताया कि आम दिनों में जिस शेख जायद रोड पर गाड़ियां 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती हैं, उसी सड़क पर साइकिल चलाना उनके लिए एक ‘अविस्मरणीय अनुभव’ रहा. साड़ी में बेहद सहजता और जोश के साथ साइकिल चलाते हुए उन्होंने यह साबित कर दिया कि पारंपरिक परिधान किसी भी तरह के जोश या फिटनेस के आड़े नहीं आता.
यूएई को बताया दूसरा घर, नेशनल डे से पहले जताया आभार
एक अन्य पोस्ट में कंचना ने संयुक्त अरब अमीरात के 55वें राष्ट्रीय दिवस से पहले इस देश के प्रति अपना प्यार और आभार भी व्यक्त किया. उन्होंने दुबई रन (Dubai Run) में भी गर्व के साथ हिस्सा लिया और लिखा कि उनका हर कदम उस देश को समर्पित है जिसने उन्हें आगे बढ़ने के अवसर, ताकत और अनगिनत यादें दी हैं. कंचना के मुताबिक, यूएई उनका दूसरा घर बन चुका है और उनके दिल में हमेशा इसकी एक खास जगह रहेगी.
यह भी पढ़ें: Viral Video: महिंद्रा के ‘काले घोड़े’ के आगे BMW वाले ने जोड़े हाथ, रेस लगाने से किया इनकार
सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे जमकर तारीफ
इंटरनेट पर कंचना नायर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं. एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, “विदेश की धरती पर साड़ी में साइकिल चलाकर आपने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है, यह असली नारी शक्ति है.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “आत्मविश्वास और अपनी संस्कृति से जुड़ाव हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है, बेहद प्रेरणादायक वीडियो.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “शेख जायद रोड पर साड़ी का यह स्वैग देखने लायक है, भारतीय संस्कृति की यही खूबसूरती पूरी दुनिया को आकर्षित करती है.”
यह भी पढ़ें: Newborn Baby Viral Video: औलाद को पहली बार गोद में लेते ही कांपे बाप के हाथ, वायरल हो गया वीडियो




.jpg)
