फोन में आ रहे अनचाहे विज्ञापन, इन्हें ऐसे करें बंद

फोन से ज्यादातर ऐड्स को ब्लॉक करने का सबसे सही तरीका प्राइवेट DNS का इस्तेमाल करना है. इसके लिए अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं और कनेक्शन एंड शेयरिंग या नेटवर्क ऑप्शन पर टैप करें. यहां आपको प्राइवेट DNS का ऑप्शन दिखेगा, जिसे सिलेक्ट करके प्राइवेट डीएनएस प्रोवाइडर होस्टनेम चुनें. अब खाली बॉक्स में dns.adguard.com टाइप करें और सेव कर दें. यह ट्रिक ब्राउजर और कई ऐप्स के फालतू ऐड्स को तुरंत रोक देगी.

गूगल आपकी सर्च हिस्ट्री और पसंद के हिसाब से आपको टारगेटेड ऐड्स दिखाता है. इसे रोकने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर गूगल के ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर 'एड्स' सेक्शन में जाएं. यहां आपको डिलीट एडवरटाइजिंग आईडी का ऑप्शन मिलेगा जिस पर टैप करके अपनी आईडी को डिलीट कर दें. इसके बाद कंपनियां आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी को ट्रैक करके आपको बार-बार पर्सनलाइज्ड ऐड नहीं दिखा पाएंगी.

गूगल आपकी सर्च हिस्ट्री और पसंद के हिसाब से आपको टारगेटेड ऐड्स दिखाता है. इसे रोकने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर गूगल के ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर ‘एड्स’ सेक्शन में जाएं. यहां आपको डिलीट एडवरटाइजिंग आईडी का ऑप्शन मिलेगा जिस पर टैप करके अपनी आईडी को डिलीट कर दें. इसके बाद कंपनियां आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी को ट्रैक करके आपको बार-बार पर्सनलाइज्ड ऐड नहीं दिखा पाएंगी.

अगर आपको इंटरनेट सर्फिंग के दौरान क्रोम ब्राउजर पर ज्यादा ऐड परेशान करते हैं तो इसकी सेटिंग बदलना जरूरी है. क्रोम खोलें और ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करके सेटिंग्स में जाएं. थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर साइट सेटिंग्स का ऑप्शन मिलेगा जहां आपको पॉप-अप्स एंड रीडायरेक्ट्स और इंट्रूसिव एड्स दोनों को ऑफ कर देना है. इस बदलाव के बाद वेबसाइट्स पर खुलने वाले खतरनाक और फालतू बैनर एड्स बंद हो जाएंगे.

कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने कस्टम यूजर इंटरफेस जैसे MIUI या ColourOS में पहले से ही ऐड दिखाती हैं. लॉक स्क्रीन पर आने वाले इन एड्स को रोकने के लिए सेटिंग्स में जाकर लॉक स्क्रीन सर्च करें और ग्लैंस जैसे फीचर्स को बंद कर दें. इसके अलावा फोन के सिस्टम ऐप्स जैसे थीम स्टोर की सेटिंग्स में जाकर शो एड्स के टॉगल को भी ऑफ करना न भूलें.

कई बार ऐड स्क्रीन के बजाय नोटिफिकेशन पैनल में आकर लगातार वाइब्रेशन और आवाज से परेशान करते हैं. इसके लिए जब भी किसी ऐप से फालतू प्रमोशनल नोटिफिकेशन आए तो उस पर कुछ सेकंड तक उंगली दबाए रखें. ऐसा करने पर टर्न ऑफ नोटिफिकेशन्स का ऑप्शन सामने आ जाएगा जिसे तुरंत बंद कर दें. आप चाहें तो सेटिंग्स के Apps सेक्शन में जाकर भी गैर-जरूरी ऐप्स की नोटिफिकेशन परमिशन को आसानी से ब्लॉक कर सकते हैं.

अगर आपके फोन की होम स्क्रीन पर बिना किसी ऐप को खोले अचानक ऐड आने लगे हैं. तो समझ जाएं कि कोई संदिग्ध ऐप इंस्टॉल हो गया है. अक्सर फ्री वॉलपेपर, क्लीनर या फर्जी गेम ऐप्स बैकग्राउंड में रहकर एडवेयर फैलाते हैं. ऐसे में अपनी ऐप लिस्ट को ध्यान से चेक करें और जिस ऐप का आइकन अजीब लगे या जिसे आप इस्तेमाल नहीं करते उसे तुरंत अनइंस्टॉल कर दें.

कई बार थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स से APK फाइल डाउनलोड करने की वजह से फोन में ऐड दिखाने वाले मालवेयर घुस जाते हैं. इससे बचने के लिए हमेशा गूगल प्ले स्टोर से ही भरोसेमंद ऐप्स डाउनलोड करें. तो साथ ही प्ले स्टोर की प्रोफाइल पर टैप करके Play Protect को ऑन रखें और समय-समय पर अपने फोन को स्कैन करते रहें. यह फीचर उन छिपे हुए ऐप्स की पहचान कर लेता है जो स्क्रीन पर जबरदस्ती एड्स चलाते हैं.

इन आसान तरीकों को अपनाकर आप अपने स्मार्टफोन को एड-फ्री बना सकते हैं. बस इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी नए ऐप को इंस्टॉल करते वक्त उसे डिस्प्ले ओवर अदर ऐप्स की परमिशन न दें. यही परमिशन ऐप्स को आपकी स्क्रीन के ऊपर ऐड चलाने की आजादी देती है. थोड़ी सी सावधानी और सही सेटिंग्स के साथ आपका फोन बिना किसी रुकावट के पहले की तरह तेज काम करेगा.

Published at : 22 Nov 2026 01:01 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी