सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जो अपने अनोखे अंदाज की वजह से मिनटों में इंटरनेट पर छा जाते हैं. इन दिनों इंस्टाग्राम और एक्स पर एक युवती का ऐसा ही धमाकेदार डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि युवती ने मॉडर्न वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई है, लेकिन वह क्लब के अंदर देसी हरियाणवी गाने की बीट्स पर गजब के ठुमके लगाती नजर आ रही हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती ने ग्रे रंग की स्टाइलिश स्लीवलेस वेस्टर्न मिडी ड्रेस और फ्लैट स्लीपर्स पहनी हुई हैं. खुले बालों और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान के साथ वह क्लब के बार काउंटर के पास बने डांस फ्लोर पर पूरी मस्ती में थिरक रही हैं. जैसे ही बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना बजता है, युवती बिना किसी झिझक के पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कमर मटकाना शुरू कर देती हैं.
मॉडर्न लुक और देसी ठुमकों का तड़का
वीडियो में युवती का कॉन्फिडेंस और एनर्जी देखते ही बन रही है. वेस्टर्न आउटफिट में देसी हरियाणवी स्टेप्स का यह फ्यूजन लोगों को खूब पसंद आ रहा है. उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और बेफिक्र अंदाज ने इस वीडियो में चार चांद लगा दिए हैं, जिसे देखकर यूजर्स इस रील को बार-बार लूप पर देख रहे हैं. वीडियो को akrati_sengar14 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें: Newborn Baby Viral Video: औलाद को पहली बार गोद में लेते ही कांपे बाप के हाथ, वायरल हो गया वीडियो
सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
इंटरनेट पर यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है और कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर तारीफों के पुल बांध रहे हैं….
एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, “वाह क्या गजब का कॉन्फिडेंस है, वेस्टर्न ड्रेस में हरियाणवी गाने पर ऐसे ठुमके तो कोई देसी क्वीन ही लगा सकती है.”
दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “क्लब में अंग्रेजी गानों पर तो सब नाचते हैं, लेकिन हरियाणवी बीट्स पर जो वाइब आपने सेट की है उसका कोई मुकाबला नहीं.”
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “आपकी स्माइल और बिंदास अंदाज ने दिल जीत लिया, एकदम एक नंबर परफॉर्मेंस.”
यह भी पढ़ें: Viral Video: महिंद्रा के ‘काले घोड़े’ के आगे BMW वाले ने जोड़े हाथ, रेस लगाने से किया इनकार





