Nvidia RTX ग्राफिक्स के साथ आया Dell का नया लैपटॉप, जानें कीमत

Nvidia RTX ग्राफिक्स के साथ आया Dell का नया लैपटॉप, जानें कीमत


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कीमत ₹4,49,990 से शुरू, डेल वेबसाइट पर उपलब्ध.

Dell XPS 16 Laptop: लैपटॉप पर वीडियो एडिटिंग, 3D डिजाइनिंग या AI से जुड़े काम करने वालों के लिए Dell ने भारत में अपना नया XPS 16 Creator Edition लॉन्च कर दिया है. कंपनी का यह नया लैपटॉप खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, डेवलपर्स और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें Nvidia का RTX Spark N1X चिपसेट दिया गया है, जो Blackwell RTX GPU और Grace CPU के साथ आता है.

कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप Blender, DaVinci Resolve और Adobe Photoshop जैसे क्रिएटिव सॉफ्टवेयर पर काम करने में सक्षम है. इसमें 99Wh की बैटरी भी दी गई है. तो आइए जानते हैं कि Dell के नए लैपटॉप की कीमत और खास फीचर्स क्या हैं. 

Dell XPS 16 Creator Edition के खास फीचर्स क्या हैं?

Dell XPS 16 Creator Edition में Nvidia का RTX Spark चिप दिया गया है. इसमें Blackwell RTX GPU और Grace CPU को एक यूनिफाइड मेमोरी आर्किटेक्चर के साथ जोड़ा गया है. इसके GPU में 6,144 कोर तक और CPU में 20 कोर तक मिलते हैं. लैपटॉप में 128GB तक यूनिफाइड मेमोरी और 2TB तक TLC NVMe M.2 PCIe Gen5 SSD स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है. Dell के मुताबिक, इस आर्किटेक्चर की मदद से बड़े AI मॉडल, 3D सीन और कई लेयर वाले 8K वीडियो प्रोजेक्ट पर काम करना आसान होगा. इसमें रियल-टाइम रे ट्रेसिंग, DLSS और हार्डवेयर आधारित 4:2:2 वीडियो एनकोडिंग साथ ही डिकोडिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

कनेक्टिविटी और बैटरी भी है खास

कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में तीन USB4 Type-C पोर्ट दिए गए हैं, जिनमें DisplayPort 2.1 और Power Delivery का सपोर्ट है. इसके अलावा HDMI 2.1b पोर्ट, फुल-साइज कार्ड रीडर और यूनिवर्सल ऑडियो जैक मिलता है. साथ ही इसमें GitHub Copilot, Claude Code, ComfyUI और Cursor जैसे टूल्स का सपोर्ट है. वहीं Blender, DaVinci Resolve, Adobe Photoshop और Adobe Premiere जैसे ऐप्स भी इस पर नेटिवली काम करते हैं. लैपटॉप में 99Wh की बैटरी दी गई है, जिसे 130W USB Type-C एडॉप्टर से चार्ज किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – Huawei Watch Air: Apple Watch को टक्कर देने आ रही Huawei की नई स्मार्टवॉच? इस दिन होगी लॉन्च

120Hz रिफ्रेश रेट वाला 3.2K OLED डिस्प्ले

इस लैपटॉप में 16 इंच का OLED टच डिस्प्ले मिलता है, जो 3.2K रेजोल्यूशन के साथ आता है. इसका रिफ्रेश रेट 20Hz से 120Hz के बीच बदल सकता है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स बताई गई है और इसे VESA DisplayHDR True Black 600 सर्टिफिकेशन भी मिला है.

Dell XPS 16 Creator Edition की कीमत 

Dell XPS 16 Creator Edition की भारत में शुरुआती कीमत 4,49,990 रुपये रखी गई है. फिलहाल यूजर इसे Dell की आधिकारिक वेबसाइट Dellstore.com से खरीद सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, दिसंबर तक यह लैपटॉप Dell Exclusive Stores, दूसरे रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. लॉन्च ऑफर के तहत Axis Bank और ICICI Bank के कार्ड से खरीदारी करने पर यूजर्स को 15,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है. इसके अलावा जीरो डाउन पेमेंट फाइनेंसिंग की सुविधा भी दी जा रही है.

यह भी पढ़ें – Redmi R80 5G: 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच स्क्रीन, Redmi के 2 नए 5G फोन लिस्ट