टीम इंडिया पर चला ICC का हंटर, लगा तगड़ा फाइन; इस बड़ी गलती की मिली सजा


टीम इंडिया को गुरुवार (19 नवंबर) से न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है. लेकिन इससे एक दिन पहले बुधवार (18 नवंबर) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय टीम पर तगड़ा फाइन लगा दिया है. 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पांचवां मुकाबला खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया को धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया, जिसके चलते शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया पर मैच फीस का 35% जुर्माना लगाया गया.

समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी, भारतीय टीम निर्धारित ओवर-रेट से सात ओवर पीछे पाई गई. प्लेयर और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, लक्ष्य से कम रहे हर ओवर के लिए खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया गया (जिसकी अधिकतम सीमा 50% है).

श्रेयस अय्यर ने स्वीकार की सजा

रिलीज में कहा गया, “भारत के स्टैंड-इन वनडे कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच रेफरी रंजन मदुगले के जरिए दी गई सजा को स्वीकार कर लिया, जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.”

टीम इंडिया जीती वनडे सीरीज 

टीम इंडिया ने आखिरी यानी 5वें वनडे में जीत के साथ सीरीज अपने नाम की थी. पांचवें मुकाबले की शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद, मिडिल ऑर्डर ने टीम को संभाला था. ईशान किशन और अक्षर पटेल ने 46-46 रन बनाए और भारत को 209 रन तक पहुंचाया. चेज में न्यूजीलैंड 187 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली, जिससे भारत ने 22 रनों से जीत दर्ज की और सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली. 

पहले वनडे में टीम इंडिया ने 5 विकेट से (DLS के तहत) जीत हासिल की थी. दूसरे वनडे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 04 रन (DLS के तहत) से जीत अपने खाते में डाली. तीसरा मुकाबला बारिश के चलते बगैर कोई गेंद फिके रद्द हो गया. न्यूजीलैंड ने चौथा वनडे 244 रन से जीता. टीम इंडिया ने वापसी करते हुए पांचवें वनडे में 22 रन से जीत अपने खाते में डाली. 

 

यह भी पढ़ें: धोनी ने IPL संन्यास पर सचिन का रिएक्शन, बोले- ‘उनकी पावर हिटिंग में कुछ खास बात’