सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील्स बनाने का खुमार आजकल युवाओं के सिर कुछ इस कदर चढ़ा है कि वे न तो अपनी जान की परवाह करते हैं और न ही कानून के खौफ की. इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसे ही ‘आशिक मिजाज’ कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिनकी चलती बाइक पर की गई आशिकी का भूत पुलिस ने महज चंद घंटों में उतार दिया.
वायरल हो रहे इस वीडियो के पहले हिस्से में देखा जा सकता है कि एक युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है और उसकी गर्लफ्रेंड पीछे बैठने के बजाय बाइक की पेट्रोल टंकी पर उसकी तरफ मुंह करके बैठी हुई है. दोनों बीच सड़क पर ही चलती बाइक पर बेखौफ होकर लिप-लॉक और रोमांस करते नजर आ रहे हैं.
हूटिंग पर लड़की ने हवा में उठाए हाथ
वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब यह कपल सड़क पर स्टंट और रोमांस कर रहा था, तो पीछे चल रहे कुछ राहगीर और युवक उन्हें देखकर शोर मचाने (हूटिंग) और वीडियो बनाने लगे. हद तो तब हो गई जब शर्म करने के बजाय टंकी पर बैठी लड़की ने हवा में हाथ उठाकर हूटिंग कर रहे लोगों को जॉइन किया और जश्न मनाने लगी.
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
अगले ही पल थाने में लगी क्लास
लेकिन इस फिल्मी कहानी का क्लाइमेक्स वीडियो के दूसरे हिस्से में देखने को मिलता है. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस हरकत में आ गई और दोनों को धर दबोचा. वीडियो के अगले ही फ्रेम में वही हीरो-हीरोइन थाने के अंदर सिर झुकाए और दोनों हाथों से कान पकड़े नजर आ रहे हैं. पुलिस की सख्ती के बाद दोनों कैमरे के सामने माफी मांगते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने अपनी जान के साथ-साथ सड़क पर चल रहे दूसरों की जान भी खतरे में डाली है और वे आगे से ऐसी हरकत कभी नहीं करेंगे.
यह भी पढ़ें: AI Pandit Viral Video: AI वाले पंडित जी ने कराई पूजा, पढ़े मंत्र कराया आचमन; देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर छूटी लोगों की हंसी
इंटरनेट पर यह ‘बिफोर एंड आफ्टर’ वाला मजेदार वीडियो आग की तरह फैल रहा है और यूजर्स कमेंट सेक्शन में जमकर चुटकी ले रहे हैं…
एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “भाई, वीडियो का पहला हाफ किसी रोमांटिक फिल्म जैसा था, लेकिन दूसरा हाफ देखकर तो पेट में दर्द हो गया. पुलिस ने सारा रोमांस एक झटके में निकाल दिया.”
दूसरे यूजर ने पुलिस की तारीफ करते हुए लिखा, “ऐसे स्टंटबाजों का यही इलाज होना चाहिए. सड़क पर ऐसी हरकतों से न सिर्फ ट्रैफिक नियम टूटते हैं, बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में पड़ती है.”
वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “हवा में हाथ उठाकर स्वैग दिखा रही थी दीदी, अब थाने में कान पकड़कर जो एक्सप्रेशंस दिए हैं, वो असली वायरल मटेरियल है.”
यह भी पढ़ें: आपस में भिड़ीं पापा की परियां, कपड़े फाड़े बाल नोचे, जमकर हुआ दे दनादन





