इंसान चाहे जितना भी जिम में पसीना बहा ले और भारी-भरकम बॉडी बना ले, लेकिन जब बात जंगल के खूंखार शिकारी की ताकत से मुकाबले की आती है, तो बड़े-बड़े पहलवान भी बेबस नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हट्टा-कट्टा बॉडीबिल्डर चिड़ियाघर के अंदर एक बाघ के साथ रस्साकशी करता नजर आ रहा है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चिड़ियाघर में टाइगर के बाड़े की जाली के इस पार एक बेहद तगड़ा और मस्कुलर बॉडीबिल्डर खड़ा है. उसके हाथों में एक मोटी रस्सी है, जिसका दूसरा सिरा बाड़े के अंदर मौजूद एक विशालकाय टाइगर ने अपने जबड़े में दबा रखा है.
पूरी ताकत लगाने के बाद भी पसीना-पसीना हुआ बॉडीबिल्डर
वीडियो में आगे जो होता है, वह टाइगर की असली ताकत का नजारा पेश करता है. बॉडीबिल्डर अपने दोनों पैरों को जमीन पर जमाकर और शरीर का पूरा जोर लगाकर रस्सी को अपनी तरफ खींचने की कोशिश करता है. उसके चेहरे और बाजुओं की नसें तक तन जाती हैं, लेकिन बाड़े के दूसरी तरफ खड़ा टाइगर अपनी जगह से इंच भर भी नहीं हिलता.
हैरानी की बात तो यह है कि जहां बॉडीबिल्डर अपनी पूरी जान झोंक रहा है, वहीं टाइगर बेहद आराम से रस्सी को मुंह में दबाए खड़ा रहता है और हल्का सा जोर लगाते ही उस भारी-भरकम शख्स को अपनी ओर खींचने लगता है. इस मुकाबले में बॉडीबिल्डर की सारी ताकत धरी की धरी रह जाती है.
यह भी पढ़ें: आपस में भिड़ीं पापा की परियां, कपड़े फाड़े बाल नोचे, जमकर हुआ दे दनादन
यूजर्स बोले, जिम के डंबल उठाने और जंगल की असली पावर में यही फर्क है’
इंटरनेट पर यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है और यूजर्स कमेंट सेक्शन में टाइगर की ताकत को सलाम करने के साथ-साथ बॉडीबिल्डर पर जमकर चुटकी भी ले रहे हैं. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “भाई, जिम में प्रोटीन पीकर बॉडी बनाना अलग बात है और कुदरत की बनाई असली ताकत अलग. टाइगर ने तो बिना मेहनत किए ही पहलवान की हवा निकाल दी.” दूसरे यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा, “टाइगर की गर्दन और जबड़े में इतनी ताकत होती है कि वह अकेले एक पूरे भैंसे को घसीट ले जाए, यह इंसान तो उसके सामने कुछ भी नहीं है.” वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, “बॉडीबिल्डर भाई ने सोचा होगा कि आज थोड़ा दम दिखाया जाए, लेकिन टाइगर ने एक ही झटके में सारा भ्रम तोड़ दिया.”
यह भी पढ़ें: AI Pandit Viral Video: AI वाले पंडित जी ने कराई पूजा, पढ़े मंत्र कराया आचमन; देखें वीडियो




.jpg)
