जिम में वर्कआउट करते समय की गई जरा सी लापरवाही कई बार जानलेवा साबित हो जाती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला सीसीटीवी (CCTV) वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी सांसें अटक जाएं. वीडियो में एक युवती जिम के अंदर ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते अचानक संतुलन खो बैठती है और सीधे पीछे बनी खिड़की से नीचे जा गिरती है.
वायरल हो रहे इस खौफनाक वीडियो में देखा जा सकता है कि जिम में कई लोग एक्सरसाइज कर रहे हैं. इसी दौरान एक लड़की ट्रेडमिल पर जॉगिंग और रनिंग कर रही है, लेकिन सबसे हैरानी और लापरवाही की बात यह है कि जिस ट्रेडमिल पर वह दौड़ रही है, उसका पिछला हिस्सा सीधे एक बड़ी खिड़की की तरफ सटा हुआ है.
अचानक तेज हुई ट्रेडमिल की स्पीड और सीधे खिड़की से बाहर जा गिरी युवती
वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवती सामान्य तरीके से ट्रेडमिल पर दौड़ रही होती है, तभी अचानक मशीन की रफ्तार बढ़ जाती है या उसका पैर फिसल जाता है. तेज रफ्तार बेल्ट के कारण युवती अपना संतुलन संभाल नहीं पाती और पीछे की तरफ धकेल दी जाती है.
Final Destination irl💀
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 15, 2026
चूंकि ट्रेडमिल के ठीक पीछे खिड़की खुली हुई थी और वहां कोई सुरक्षा ग्रिल या जाली नहीं लगी थी, इसलिए युवती सीधे उस खिड़की से बाहर नीचे जा गिरती है. यह भयानक हादसा इतनी तेजी से हुआ कि जिम में मौजूद बाकी लोगों को संभलने या उसे पकड़ने का मौका तक नहीं मिला. हादसे के बाद पूरे जिम में अफरा-तफरी मच जाती है और लोग घबराकर खिड़की की तरफ दौड़ते हैं.
यह भी पढ़ें: आपस में भिड़ीं पापा की परियां, कपड़े फाड़े बाल नोचे, जमकर हुआ दे दनादन
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
इंटरनेट पर यह खौफनाक वीडियो आग की तरह फैल रहा है और यूजर्स कमेंट सेक्शन में जिम मालिक की इस जानलेवा लापरवाही पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं…
एक यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, “भाई, रोंगटे खड़े हो गए. आखिर किस बेवकूफ ने ट्रेडमिल को खुली खिड़की के ठीक सामने लगाया है. यह सीधा-सीधा जिम प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है.”
दूसरे यूजर ने लिखा, “ट्रेडमिल के पीछे हमेशा कम से कम 5 से 6 फीट की खाली जगह होनी चाहिए ताकि गिरने पर चोट न लगे. यहां तो सीधा नीचे गिरने का इंतजाम कर रखा था, भगवान करे लड़की सुरक्षित हो.”
वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, “जिम जाने वाले हर शख्स को यह वीडियो जरूर देखना चाहिए. मशीन पर चढ़ने से पहले आसपास की सुरक्षा और सेफ्टी क्लिप का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है.”
यह भी पढ़ें: AI Pandit Viral Video: AI वाले पंडित जी ने कराई पूजा, पढ़े मंत्र कराया आचमन; देखें वीडियो




.jpg)
