अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म ‘समुक’ के जरिए पहली बार साइंस फिक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. इस फिल्म में वो एक बार फिर फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह के साथ काम कर रहे हैं. मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है.
मोशन पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. फिल्म की कहानी सर्वाइवल और एक्शन से भरपूर थ्रिलर होने वाली है.
‘समुक’ की पहली झलक आई सामने
‘सामुक’ के मोशन-पोस्टर में एक रहस्यमयी हाथ दिखाई देता है, जिसके बैकग्राउंड में डरावनी आवाज भी सुनाई देती है. इसके बाद अक्षय कुमार एक दमदार मिलिट्री लुक में नजर आए. उनके हाथ में राइफल है. इसके साथ ही फिल्म की टैगलाइन ‘द मिशन इज ह्यूमन बट द एनिमी इजंट’ भी जारी की गई है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में इंसानों को किसी अनजान खतरे से अपनी जान बचाने की चुनौती का सामना करना होगा.
One predator. One mission. A fight that has no rules. #SAMUK unveils at 2:07 PM. Stay Tuned!
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 16, 2026
‘समुक’ की रिलीज डेट हुई फाइनल
मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि ‘समुक’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 28 मई 2027 को रिलीज होगी. इसके अलावा फिल्म से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट आज दोपहर 2 बजे सामने आएगा. हालांकि, इस अपडेट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.
फिल्म की स्टारकास्ट, किरदारों और कहानी से जुड़ी बाकी डिटेल्स का इंतजार है.
‘समुक’ के जरिए अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों ‘आंखें’, ‘वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘सिंह इज किंग’ और ‘एक्शन रिप्ले’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. दोनों की जोड़ी ने कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और एक्शन जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम किया है. अब पहली बार दोनों साइंस फिक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं.
बता दें अक्षय कुमार को आखिरी बार फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में देखा गया था, जो इस साल थिएटर्स में रिलीज हुई थी.





