Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक छोटी बच्ची पांडा के बाड़े में गिरती दिखाई दे रही है. आसपास मौजूद लोगों को पहले लगा कि पांडा बच्ची को नुकसान पहुंचाएंगे, लेकिन वीडियो में आगे कुछ ऐसा दिखता है, जिसकी लोगों को उम्मीद नहीं थी. बताया जा रहा है कि दो पांडा बच्ची के पास पहुंचते हैं और उसे संभालते हुए नजर आते हैं. इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
अचानक बाड़े में कैसे जा गिरी बच्ची?
वायरल वीडियो में चिड़ियाघर जैसा एक स्थान दिखाई देता है, जहां पांडा को देखने के लिए लोग मौजूद हैं. इसी दौरान पीले रंग के कपड़े पहने एक छोटी बच्ची बाड़े के अंदर गिर जाती है. यह देखकर आसपास खड़े लोग घबरा जाते हैं. क्योंकि पांडा भले ही देखने में शांत और प्यारे लगते हैं, लेकिन वे जंगली जानवर हैं. ऐसे में किसी बच्ची का उनके बीच पहुंच जाना खतरनाक हो जाता है. वीडियो में बच्ची के गिरने के बाद वहां मौजूद लोगों की नजर उसी पर टिक जाती है.
यह भी पढ़ें : Microsoft Outage: Microsoft हुआ ठप तो ऑफिस में जश्न का माहौल, यूजर्स बोले- किसी ने तार काट दिया
बच्ची के पास पहुंचे पांडा, फिर दिखा ऐसा नजारा
वीडियो में आगे एक पांडा बच्ची के पास आता दिखाई देता है. इसके बाद दूसरा पांडा भी उसके नजदीक पहुंचता है. वीडियो में दिखाई दे रहा है की दोनों पांडा मिल कर बच्ची को उठाते हैं और वापस उसको लोगों के बीच दे देते हैं. यही हिस्सा लोगों को सबसे ज्यादा हैरान कर रहा है. आमतौर पर लोग ऐसे जानवरों से दूरी बनाए रखने की सलाह देते हैं, लेकिन इस वीडियो में पांडा बच्ची के करीब नजर आ रहे हैं.
ہمیشہ جانور ہی کیوں اشرف مخلوق سے برتری لے جاتے ہیں؟؟؟؟
— Shahid Chaudhary (@Fani2536) November 12, 2026
यूसर्स की प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ यूजर्स पांडा के इस व्यवहार को देखकर हैरानी जता रहे हैं. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि जानवरों का व्यवहार कई बार हमारी सोच से अलग होता है. दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने वीडियो की सच्चाई पर ही सवाल उठा दिए हैं. उनका कहना है कि यह AI से बनाया गया वीडियो भी हो सकता है. वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप की असलियत को लेकर बहस छेड़ दी है.
यह भी पढ़ें : Viral Video: पेट्रोल भरवाकर भाग रहा था कार सवार, कर्मचारी ने सिखाया सबक; देखें वीडियो





