ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त बस कर लें ये काम, अपने आप कम हो जाएंगे दाम

ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त बस कर लें ये काम, अपने आप कम हो जाएंगे दाम


Online Shopping Tips: आजकल छोटे से इयरफोन से लेकर नए स्मार्टफोन और कपड़ों तक, हम सब कुछ घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर करना ही पसंद करते हैं. ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर शॉपिंग करना काफी आसान है. लेकिन कई बार कुछ चीजें आपको मंहगी दिखाई देती है. जिस जूते या घड़ी को आप सुबह 2000 रुपये में देख रहे थे शाम को जब उसे खरीदने के लिए दोबारा ऐप खोलते हैं तो उसका दाम बढ़कर 2300 रुपये हो जाता है? 

वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि सेम प्रोडक्ट आपके दोस्त के फोन में सस्ता दिख रहा होता है और आपके फोन में महंगा. दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स के पीछे एक बहुत ही स्मार्ट एल्गोरिदम काम करता है जो आपकी जरूरत को भांपकर कीमतें तय करता है. लेकिन अगर आप ऑर्डर प्लेस करने से पहले कुछ छोटी और स्मार्ट ट्रिक्स अपना लें, तो आप बिना किसी बड़ी सेल का इंतजार किए खुद ही कीमतें कम करवा सकते हैं. चलिए बताते हैं ऑनलाइन शॉपिंग के समय क्या करने से फायदा होगा.

कार्ट में सामान रखकर छोड़ दें और देखें कमाल

ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त पैसे बचाने का सबसे पुराना और कारगर तरीका कार्ट अबैंडनमेंट ट्रिक है. जब भी आपको कोई कपड़ा, गैजेट या घर का सामान पसंद आए और उसे तुरंत खरीदने की बहुत ज्यादा जल्दी न हो, तो उसे सीधे Buy Now करने की गलती बिल्कुल न करें. इसके बजाय आप अपने अकाउंट से लॉग-इन करें और उस सामान को Add to Cart या विशलिस्ट में डालकर ऐप को बंद कर दें. 

ई-कॉमर्स कंपनियों का सिस्टम हमेशा ट्रैक करता रहता है कि किस यूजर ने कार्ट में सामान छोड़ा है. जब आप 24 से 48 घंटे तक उस सामान को नहीं खरीदते हैं, तो कंपनी को लगता है कि शायद कीमत ज्यादा होने की वजह से आपने इरादा बदल दिया है. ऐसे में सेल पूरी करवाने के लिए कंपनियां आपको नोटिफिकेशन या ईमेल के जरिए एक्स्ट्रा कूपन कोड भेजती हैं या फिर उस प्रोडक्ट पर अपने आप थोड़ा डिस्काउंट दे देती हैं. थोड़ी सी सब्र दिखाकर आप आसानी से 5 से 10 फीसदी तक बचा सकते हैं.

Online Shopping Tips: ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त बस कर लें ये काम, अपने आप कम हो जाएंगे दाम

इनकॉग्निटो मोड और अलग डिवाइस का करें इस्तेमाल

जब आप किसी शॉपिंग ऐप या वेबसाइट पर किसी एक प्रोडक्ट को बार-बार सर्च करते हैं. तो आपके ब्राउजर की कुकीज और सर्च हिस्ट्री से कंपनी को पता चल जाता है कि आपको उस चीज की सख्त जरूरत है. इसी का फायदा उठाकर डायनेमिक प्राइसिंग सिस्टम उस सामान का रेट थोड़ा बढ़ा देता है. इस जाल से बचने का सबसे बढ़िया तरीका है कि जब भी कुछ महंगा खरीदना हो तो पहले अपने ब्राउजर का Incognito Mode या प्राइवेट विंडो ऑन करें और वहां जाकर कीमत चेक करें. 

इनकॉग्निटो मोड में आपकी पुरानी सर्च हिस्ट्री ट्रैक नहीं हो पाती जिससे आपको प्रोडक्ट का असली और बेस प्राइस दिखाई देता है. इसके अलावा एक और मजेदार बात यह है कि कई बार महंगे प्रीमियम फोन या आईफोन की तुलना में किसी सस्ते एंड्रॉयड फोन या कंप्यूटर पर वही सामान कम दाम में दिखता है. इसलिए पेमेंट करने से पहले एक बार घर के किसी दूसरे फोन में भी रेट जरूर क्रॉस-चेक कर लें.

Online Shopping Tips: ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त बस कर लें ये काम, अपने आप कम हो जाएंगे दाम

यह भी पढ़ें: Pharma Sahi Daam ऐप पर चेक करें कैंसर की 137 दवाओं के नए दाम, ये है तरीका

प्राइस ट्रैकर टूल्स का करें यूज

कई बार शॉपिंग वेबसाइट्स किसी प्रोडक्ट पर 70 प्रतिशत की भारी छूट दिखाती हैं लेकिन असल में उन्होंने पहले एमआरपी बढ़ाई होती है और फिर डिस्काउंट का नाटक किया जाता है. इस धोखे से बचने के लिए आप BuyHatke या Keepa जैसे फ्री प्राइस ट्रैकर एक्सटेंशन या ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां किसी भी प्रोडक्ट का लिंक डालते ही आपके सामने पिछले 6 महीने का पूरा ग्राफ खुल जाएगा. इससे आपको साफ पता चल जाएगा कि उस सामान की सबसे कम कीमत कब और कितनी रही है. 

वहीं इसमें Price Drop Alert लगा देने पर जैसे ही दाम गिरेंगे आपके फोन पर तुरंत मैसेज आ जाएगा. इसके अलावा चेकआउट पेज पर पहुंचने के बाद सीधा यूपीआई से पेमेंट करने के बजाय नीचे दिए गए बैंक ऑफर्स को ध्यान से पढ़ें. कई बार अलग-अलग बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 500 से 1500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट छिपा होता है, जिसे अप्लाई करते ही फाइनल बिल अपने आप काफी कम हो जाता है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp Photo Quality: WhatsApp पर HD फोटो भेजने के बाद भी घट जाती है क्वालिटी, ये है सही तरीका