कैब का किराया मांगने पर ड्राइवर से भिड़े पति-पत्नी; वीडियो वायरल

कैब का किराया मांगने पर ड्राइवर से भिड़े पति-पत्नी; वीडियो वायरल


आजकल ऑनलाइन कैब सर्विस लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है. कहीं आने-जाने के लिए लोग ओला और उबर जैसी सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं. इनकी मदद से घर बैठे कैब बुक करना और तय जगह तक पहुंचना आसान हो गया है. लेकिन कई बार सफर के दौरान या उसके खत्म होने के बाद ड्राइवरों को ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिनकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की होती.

आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे की किस्से वायरल हो रहे हैं, जिनमें कैब ड्राइवर को परेशानी का सामना करते हुए देखा जा रहा है. ऐसा ही एक वीडियो फिर सामने आया है, जहां कैब के किराए से जुड़ा मामला देखने को मिल रहा है.  इस वीडियो में भी कैब ड्राइवर परेशान होता हुआ और अपने पैसे मांगता हुआ दिखाई देता हैं.

पहले आराम से किया सफर फिर किराये पर बहस

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक महिला और पुरुष कैब ड्राइवर के साथ बहस करते दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी ने पहले कैब बुक की और सफर के दौरान सामान्य तरीके से व्यवहार किया. लेकिन जब मंजिल पर पहुंचने के बाद पैमेंट करने की बारी आई, तो दोनों ने ड्राइवर के साथ विवाद शुरू कर दिया. वीडियो में एक व्यक्ति कैब ड्राइवर से पैसों को लेकर सवाल करता दिखाई देता है. बातचीत के दौरान बार-बार 500 रुपये का जिक्र होता है. वह कहता है कि 500 रुपये देकर क्या करोगे? वहीं दूसरी तरफ से ड्राइवर भी अपनी बात रखने की कोशिश करता है. बातचीत धीरे-धीरे तीखी होती जाती है और माहौल तनावपूर्ण हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: यात्रियों की जान जोखिम में डाल चलती वैन में डांस करने लगा ड्राइवर, सुरक्षा पर उठे सवाल

पैसे को लेकर ड्राइवर को सुनाई खरी-खोटी

वीडियो में एक महिला और पुरुष ड्राइवर से लगातार पैसों को लेकर सवाल करते नजर आते हैं. बातचीत के दौरान एक ड्राइवर बार-बार कहता है कि अगर पैसे नहीं हैं तो साफ बोल दो. वह इसी बात को कई बार दोहराता है. वहीं ड्राइवर यह भी कहता है कि आप मेरे साथ इस तरह व्यवहार नहीं कर सकते. वीडियो में दोनों के बीच काफी देर तक बहस चलती रहती है. इस दौरान कैब ड्राइवर शख्स को भिखारी भी कहता है. वीडियो में ओला वाले का पैसा खाते हो तुम लोग  जैसी बातें भी सुनाई देती हैं.

सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे लोग

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कैब ड्राइवरों के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर सवाल उठाए हैं. कई यूजर्स का कहना है कि ड्राइवर भी अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए मेहनत करते हैं. उन्हें समय पर और तय किराया मिलना चाहिए. कुछ यूजर्स ने कहा कि अगर किसी यात्री को किराये या सर्विस को लेकर शिकायत है, तो उसे संबंधित कैब कंपनी के प्लेटफॉर्म पर दर्ज कराना चाहिए. सड़क पर ड्राइवर के साथ बहस करना या उसे धमकाना सही तरीका नहीं है. वहीं  कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि कैब बुक करते समय किराये और पैमेंट से जुड़ी जानकारी पहले ही देख लेनी चाहिए, ताकि सफर खत्म होने के बाद इस तरह का विवाद न हो.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ऑफिस की दिवाली पार्टी में हरियाणवी गाने पर डांस, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस