ऑफिस की दिवाली पार्टी में हरियाणवी गाने पर डांस, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

ऑफिस की दिवाली पार्टी में हरियाणवी गाने पर डांस, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस


आजकल ऑफिस सिर्फ काम करने की जगह नहीं रह गए हैं. बदलती कॉर्पोरेट कल्चर में त्योहारों से लेकर जन्मदिन तक, हर खास मौके को कर्मचारियों के साथ मिलकर मनाने का चलन बढ़ा है. कंपनियां भी कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने और काम के तनाव को कम करने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करती हैं. दिवाली जैसे त्योहारों पर ऑफिस में सजावट, संगीत, डांस और कई तरह की गतिविधियां देखने को मिलती हैं.

हालांकि इस बार ऑफिस दिवाली पार्टी का मनोरंजन बड़ी बहस का विषय बन गया है. ऐसा ही कुछ इन दिनों एक महिला के ऑफिस दिवाली सेलिब्रेशन के वीडियो के साथ देखने को मिल रहा है. असल में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एक वीडियो हरयाणवी गाने पर ऑफिस में डांस करते हुए दिखाई दे रही है. इस वीडियो ने ऑफिस कल्चर को लेकर सवाल खड़े कर दिए है.

हरियाणवी गाने पर महिला ने किया शानदार डांस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला ऑफिस की दिवाली पार्टी के दौरान डांस करती दिखाई दे रही है. महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट Anshii Malik से इसे शेयर किया है. वीडियो में महिला लाल और सफेद रंग की साड़ी पहने नजर आती हैं. बैकग्राउंड में मशहूर हरियाणवी गाना तेरी आंख्यां का यो काजल बज रहा है. गाने की धुन शुरू होते ही वह पूरे उत्साह के साथ डांस करने लगती हैं. उनके आसपास ऑफिस के कई सहकर्मी मौजूद हैं, जो तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते दिखाई देते हैं. कुछ लोग मोबाइल फोन से इस परफॉर्मेंस को रिकॉर्ड भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: खिड़की तोड़ कमरे में घुसा रॉकेट, जलकर राख हुआ सामान; वीडियो वायरल

खास है यह हरियाणवी गाना

जिस गाने पर महिला ने डांस किया, वह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय गानों में शामिल है. सपना चौधरी के डांस परफॉर्मेंस के बाद यह गाना देशभर में काफी लोकप्रिय हुआ था. इस गाने की खासियत इसकी तेज धुन और ऐसा म्यूजिक है, जिस पर लोग खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते. शादी-ब्याह से लेकर पार्टियों तक में यह गाना अक्सर सुनाई देता है. यही वजह है कि महिला ने ऑफिस की दिवाली पार्टी में इस गाने को चुना तो वहां मौजूद सहकर्मियों ने भी उनकी परफॉर्मेंस का आनंद लिया.

डांस परफॉर्मेंस को लेकर यूजर्स कर रहे कमेंट्स

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं एक जैसी नहीं रहीं. कुछ यूजर्स को महिला का अंदाज और ऑफिस में इस तरह त्योहार मनाना पसंद आया, जबकि कुछ ने इस पर आपत्ति जताई. यूजर्स का मानना है कि ऑफिस में होने वाले कार्यक्रमों में ऐसे गानों का चुनाव सही नहीं है. कुछ यूजर्स ने इस तरह के डांस मूव्स को सही नहीं बताया. वहीं कई यूजर्स का कहना है कि जब कोई कार्यक्रम मनोरंजन और त्योहार मनाने के लिए आयोजित किया गया है, तो उसमें कर्मचारियों का डांस करना गलत नहीं है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: बेटे ने छुपकर रिकॉर्ड किया पिता का वीडियो, बांसुरी की धुन पर फिदा हुए लोग