BBOSE ने जारी किया 10-12वीं का टाइम टेबल, दिसंबर में इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

BBOSE ने जारी किया 10-12वीं का टाइम टेबल, दिसंबर में इस दिन से शुरू होगी परीक्षा


BBOSE Exam Date Sheet: बिहार विद्यालय समिति ने बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन बोर्ड के दिसंबर 2026 सत्र की कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आधिकारिक टाइम टेबल जारी कर दिया है. ओपन स्कूलिंग के माध्यम से पढ़ाई कर रहे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.bihar.gov.in. पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं और टाइम टेबल का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. 

9 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षाएं 

बोर्ड की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षा 9 दिसंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि कक्षा 10वीं के थ्योरी पेपर 15 दिसंबर 2026 से आयोजित किए जाएंगे. दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा दो पारियों में संपन्न होगी.  पहली पारी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 तक बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी. थ्योरी के साथ-साथ बोर्ड ने दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित कर दी हैं. 

कक्षा 10वीं की परीक्षा का टाइम टेबल 

बिहार ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 दिसंबर 2026 से शुरू होगी.  इसमें पहला पेपर साइंस का होगा, जबकि दूसरी पारी में दूसरा पेपर पेंटिंग और ड्राइंग का होगा. वहीं 16 दिसंबर 2026 को पहली पारी में होम सांइस, सोशल साइंस का पेपर होगा वहीं दूसरी पारी में गणित का पेपर होगा. इस तरह से 10वीं की यह परीक्षाएं 23 दिसंबर 2026 तक चलेगी.  इस दिन पहला पेपर भोजपुरी, बांग्ला का होगा और दूसरी पारी का पेपर अरबी और फारसी विषय का होगा. 

BBOSE 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल 

बिहार ओपन स्कूल 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं भी दो पारी में आयोजित कराई जाएगी. यह परीक्षा 9 दिसंबर से शुरू होगी. 9 दिसंबर को पहला पेपर मैथिली, बंगाल का होगा और दूसरी पारी में मघही का पेपर होगा.  वहीं 10 दिसंबर को पहली पारी में हिंदी तो दूसरी पारी में अंग्रेजी का पेपर कराया जाएगा.  इस तरह से यह परीक्षा भी 23 दिसंबर तक चलेगी.  नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार ओपन 12वीं बोर्ड का आखिरी पेपर 23 दिसंबर को होगा. इसमें पहला पेपर उर्दू का और दूसरा पेपर अकाउंटेंसी, भोजपुरी का होगा. 

प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल 

थ्योरी परीक्षाओं से पहले दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित कराई जाएगी.  प्रैक्टिकल की पहली पारी सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक और दूसरी पारी दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक आयोजित कराई जाएगी.  ऐसे में कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल पेपर 4, 5 और 7 दिसंबर तक चलेंगे. इसमें 4 दिसंबर को पहली पारी में फिजिक्स व केमिस्ट्री और दूसरी पारी में पेंटिंग व भूगोल का पेपर होगा. वहीं 5 दिसंबर को पहली पारी में बायोलॉजी व योग एवं शारीरिक शिक्षा और दूसरी पारी में साइकोलॉजी व होम साइंस का पेपर होगा. जबकि 7 दिसंबर को पहली पारी में कंप्यूटर साइंस तो दूसरी पारी में संगीत का पेपर होगा. 

ये भी पढ़ें-UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC लोअर PCS भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास ऐसे भरें फॉर्म

10वीं के प्रैक्टिकल पेपर 

कक्षा 10वीं के प्रैक्टिकल पेपर 10, 11 और 14 दिसंबर 2026 को कराए जाएंगे.  इसमें  10 दिसंबर को पहली पारी में होम साइंस और दूसरी पारी में बेसिक कंप्यूटर का पेपर होगा. 11 दिसंबर को पहली तारीख में योग एवं शिक्षा और दूसरी पारी में साइंस का पेपर होगा, जबकि 14 दिसंबर को पहली पारी में अंग्रेजी और दूसरी पारी में पेंटिंग का प्रैक्टिकल पेपर आयोजित कराया जाएगा. 

कैसे डाउनलोड करें टाइम टेबल?

  • टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार bboseonline.bihar.gov.in. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद हम पेज पर उपलब्ध नोटिस बोर्ड को खोलें. 
  • अब वहां दिसंबर 2026 के कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के टाइम टेबल से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद स्क्रीन पर खुलने वाली पीडीएफ फाइल में अपने विषय और पारी की जांच करें.

ये भी पढ़ें-भारतीय वायु सेना में अफसर बनने का मौका, AFCAT 2027 के लिए निकली भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI